back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के 21 साल बाद पत्नी से अलग हुए Virender Sehwag, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी शादी के 20 साल बाद पत्ती से ले सकते है तलाक। रिपोट्स के अनुसार क्रिकेटर ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के तलाक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहवाग और आरती के बीच दूरी बढ़ गई है, और दोनों पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं।19 महीने पहले आई थी आखिरी पोस्टसहवाग ने अपनी पत्नी आरती के साथ आखिरी बार 28 अप्रैल 2023 को एक तस्वीर साझा की थी। यह तस्वीर दुबई में ली गई थी, और उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा था – “जीने और सपने देखने के बीच में कहीं।” इसके बाद से सहवाग ने आरती के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं की है, जो फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन गया है।

इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरेंद्र सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के करीबी सूत्रों ने बताया कि सहवाग और आरती अलग-अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक ले सकते हैं। पिछले साल दिवाली के मौके पर सहवाग ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनकी मां और बेटे नजर आ रहे थे, लेकिन आरती उन तस्वीरों में नहीं दिखीं। इस बात से भी दोनों के अलग होने की अटकलों को बल मिला था।

2004 में हुई थी शादी

वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने साल 2004 में शादी की थी। दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यवीर और छोटे बेटे का नाम वेदांत है। दोनों बच्चे इस समय दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेल रहे हैं। इस खबर के बाद वीरेंद्र सहवाग के फैंस में निराशा देखी जा रही है। हालांकि, अभी तक सहवाग या आरती की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब तक इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इसे सिर्फ अफवाह माना जा सकता है। लेकिन सहवाग और आरती की सोशल मीडिया गतिविधियां इन खबरों को हवा देने का काम कर रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵