back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं Virat Kohli, डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड भी निशाने पर

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड होंगे। विराट सचिन और डॉन ब्रैडमेन के रिकॉर्ड तोडना चाहेंगें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कानपुर टेस्ट कई मामलों मे अहम होने जा रहा है। एक ओर तो भारत दूसरा टेस्ट जीतकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा जबकि विराट कोहली के लिए दोहरी चुनौती होगी। विराट अगर 35 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह 600 से कम पारियों में 27 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड भी उनके रडार पर होगा।

27 हजार रन का कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं विराट

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलते हुए विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर 12 हजार रन पूरे कर लिए। भारत की ओर से यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम है। सचिन ने यह कीर्तिमान रचने में 219 मैच लिए थे। हालांकि सिर्फ इतना ही नहीं विराट टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने से केवल 129 रन दूर हैं। भारत के लिए टेस्ट खेलकर 9000 रन बनाने वाले खिलाडियों में विराट चौथे खिलाड़ी होंगे। एक ऐसा रिकॉर्ड भी कायम हो सकता है जिसकी सबसे ज्यादा संभावना है। विराट अगर 35 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो 600 से कम पारियों में 27 हजार रन पूरे कर लेंगे। अभी 623 पारियों में 27 हजार रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम है।

क्रिकेट के ‘डॉन’ का भी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

विराट कानपुर टेस्ट में अगर शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके नाम टेस्ट मैच में 30 शतक हो जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमेन के नाम था, उनके नाम 29 टेस्ट शतक थे। कानपुर टेस्ट इस मायने में ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसके अलावा 3 कैच पकडते ही विराट के नाम 116 कैच हो जाएंगे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। यह अभी तक 113 कैच के साथ सचिन के नाम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इतिहास रचेंगे रोहित-कोहली: रांची वनडे में उतरते ही तेंदुलकर-द्रविड़ का 25 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटना तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ 30 नवंबर को रांची के मैदान पर होने...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...