back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगातार रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं तिलक वर्मा, T20 में तीन लगातार शतक लगाकर हैट्रिक पूरी की

मेघालय के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने अपना लगातार तीसरा शतक लगा दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 क्रिकेट के लिहाज से तिलक वर्मा रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। वह आए दिन एक के बाद एक ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसे देखकर फैंस सिर्फ वाह वाह ही कर रहे हैं। तिलक वर्मा इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं जिसमें वह शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद के लिए खेलते हुए शतक लगाया जिसके बाद यह उनका लगातार तीसरा शतक था। इससे पहले भी तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम में जगह दी गई थी जिसके बाद उन्होंने सीरीज के आखिरी दो मैचों में लगातार दो शतक लगाए थे।

मेघालय के खिलाफ पूरी की टी20 शतकों की हैट्रिक

तिलक वर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखा रहे हैं। आज हैदराबाद और मेघालय के बीच टी20 मुकाबला खेला गया जिसमें तिलक वर्मा ने केवल 67 गेंदो पर ताबड़तोड 151 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए जबकि 10 छक्के भी जड़े जिसकी बदौलत उनका स्ट्राइक रेट 225.37 रहा। तिलक की इस पारी की बदौलत ही हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 248 रन बना सकी। यह तिलक का लगातार तीसरा शतक था।

दो शतकों के चलते साउथ अफ्रीकी सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे

तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका सीरीज में मौका दिया गया था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। तिलक ने आखिरी 2 मैचों में लगातार दो शतक लगाए। सेंचुरियन में उन्होंने 56 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा जोहानिसबर्ग में भी उन्होंने केवल 47 गेंदों पर 120 रन बना डाले। इस पारी में 9 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। इन दोनों मैचों में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी उनके नाम रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...