back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS : दूसरी पारी में भारत लगातार बढ़त बनाने में कामयाब, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर जमे

भारत ने दूसरी पारी में ही बिना विकेट गंवाए बनाए 130 रन बना लिए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से ये मैच अहम साबित होने जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको देने जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की लेटेस्ट अपडेट कल से यानी 22 नवंबर से पर्थ में शुरुआत हो चुकी है दोनों टीमों की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज, यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। और कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। ये देखना होगा दिलचस्प, भारत को कम से कम चार टेस्ट मैच जीतने की होगी जरूरत, साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच में हार का मुहं न देखें। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत की दूसरी पारी

भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 85 रन बना लिए हैं। यशस्वी 42 और केएल राहुल 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों से टीम इंडिया को अच्छी बढ़त दिलाने की उम्मीद है। फिलहाल टीम इंडिया की बढ़त 131 रन की है। 

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले ओवर में मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की। भारत को 46 रन की बढ़त हासिल है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई।

37 रन बनाने में बाकी तीन विकेट गंवाए

दूसरे दिन कंगारुओं ने सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। और 37 रन बनाने में बाकी तीन विकेट गंवाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में ही 104 रन पर सिमटी। इस तरह से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल हुई है। ऑस्ट्रेलिया को आज का एलेक्स कैरी के रूप में लगा पहला झटका। उन्हें बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कैरी 21 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन हर्षित राणा का शिकार हुए। वह पांच रन बना सके। ये दोनों विकेट भारत ने शुरुआती एक घंटे के अंदर ले लिए थे। स्टार्क ने 112 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें हर्षित ने ही शिकार बनाया। हेजलवुड सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। हालांकि, स्टार्क और जोश हेजलवुड की आखिरी जोड़ी को आउट करने में टीम इंडिया को एक घंटे लगे। स्टार्क और हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 110 गेंद में 25 रन की साझेदारी की। 

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी

ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही खराब शुरुवात की। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा हर्षित राणा ने तीन विकेट और सिराज ने दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया को 79 के स्कोर पर नौवां झटका

ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों से दोनों आउट नहीं हो पा रहे। फिलहाल मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड क्रीज पर हैं। दोनों ने 14 रन की साझेदारी कर ली है और संयुक्त रूप से 38 गेंद खेल चुके हैं। 

79 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। हर्षित राणा ने नाथम लियोन को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड क्रीज पर हैं। भारत अब भी 71 रन आगे है ऑस्ट्रेलियाई टीम को 70 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। फिलहाल नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। बुमराह ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बना सके। यह बुमराह के टेस्ट करियर का 11वां फाइव विकेट हॉल रहा। वह ऑस्ट्रेलिया में कहर बरपा रहे हैं।  

ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 67 रन बनाए

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। इस पिच पर 70-80 से ज्यादा रन की लीड महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।ऑस्ट्रेलिया सात विकेट पर 67 रन से आगे खेल रहा है। मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई पारी को जल्द से जल्द से समेटकर बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी।पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बनाए हैं। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं।

 

बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को LBW आउट किया

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। भारत की पहली पारी टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 150 रन पर ही सिमटी। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। एक और सत्र जो भारत के नाम रहा। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बिना किसी दोष के पूरा सत्र खेला। यशस्वी 42 (88) और केएल राहुल 34 (70) पर हैं। इसी के साथ समाप्त हुआ आज का खेल।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS 5th T20 Match: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां T20 आज, जानें कैसे देखें लाइव और फ्री स्ट्रीमिंग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज, शनिवार 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के स्टेडियम में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵