नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारतीय सेना ने 6 और 7 में की दरमियानी रात को पाकिस्तान और PoK में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की इस एयर स्ट्राइक का खौफ इतना था कि पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स भी खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाए। अब इस खिलाड़ी का ट्वीट वायरल हो रहा है।
सैम बिलिंग्स ने जताई तनाव कम होने की उम्मीद
पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए पाकिस्तान में मौजूद इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा की प्रार्थना करता हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द खत्म हो।
आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में खेलने जाने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेने के लिए सैम बिलिंग्स पाकिस्तान में मौजूद हैं वह लाहौर कलंदर की टीम का हिस्सा है। हाल ही में से बिलिंग से आईपीएल और पीएसएल में बेहतर लीग के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने आईपीएल को ही बेहतर लीग बताया था।
पहलगाम हमले का लिया बदला
आज से 16 दिन पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम में निहत्ते पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर उनकी हत्या कर दी थी। उस हत्याकांड में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। उसके बाद से ही पूरे देश में मांग उठ रही थी कि पहलगाम हमले का बदला लिया जाए और पाकिस्तान के ताबूत में आखिरी खेल ठोकी जाए। इसी कड़ी में भारतीय वायु सेना ने बीती रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तकरीबन सो आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया।




