back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये 5 खिलाड़ी होंगे Team India के भविष्य; स्टारों में सभी धाकड़ बल्लेबाज, बढ़ाएंगे Kohli और Rohit की विरासत

Team India Future Star Players : जिम्बाब्वे और आईपीएल टीम RCB के पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने भारत के 5 युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। इन्हें भारतीय टीम का भविष्य बताया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कप्तानरोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि अब नई पीढ़ी क्रिकेट के विरासत को संभालेगी। फिलहाल कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों की टीजिम्बाब्वे दौ पर है। इस दौरान जिम्बाब्वे एवं आईपीएल टीम आरसीबी के पूर्व हेड कोच एंडी फ्लावर ने पांच युवाओं को भारतीय टीम के भविष्य का सितारा बताया है। एंडी के अनुसार ये स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा और रियाग पराग हैं। बता दें, पांच युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर हैं।रे

कोहली की तरह खेलते हैं गिल : एंडी

एंडी ने कहा है कि कोहली की तरह शुभमल गिल खेलते हैं। वह बहुत इंटेलिजेंट खिलाड़ी हैं। जायसवाल को लेकर कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेला, लेकिन वह बेहतरीन विकल्प हैं। एंडी को ध्रुव जुरेल का खेलने का अंदाज भी बहुत पसंद आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में देखा था। उन्होंने वाकई में शानदार प्रदर्शन किया था। आगे कहा कि रियान पराग की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जरूरत है। अभिषेक सिंह को हरफनमौला बल्लेबाज बताया। फ्लावर ने यह भी कहा कि कोहली के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के ऐलान से थोड़े हैरान हूं। मैंने कोहली के संन्यास के बारे में नहीं सोचा था।

कोहली शानदार रोल मॉडल

पूर्व हेड कोच का कहना है कि मुझे पिछले आईपीएल सीजन में कोहली के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने फाफ डुप्लेसी (RCB कप्तान), मेरा और क्रिकेट निदेशक मो. बोबाट का बहुत सपोर्ट किया है। कोहली शानदार रोल मॉडल हैं। वह अनुशासित भी हैं। टीम के साथ हंसते और मौज-मस्ती करते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...