back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

…तो क्या CSK का साथ छोड़कर विदेशी लीग में खेलेंगे MS Dhoni, इस शख्स ने जताई धोनी के T10 खेलने की उम्मीद

IPL 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के लेकर एक बड़ा दावा सामने आ रहा है जिसे देखकर CSK फैंस निराश हो सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 शुरु होने के मुहाने पर है। BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल ने रिटेंशन और RTM को लेकर स्थिति साफ कर दी है। अब सभी फ्रेन्चाइजी पर यह दारोमदार है कि वह किस खिलाड़ी को रिटेल करती हैं और किसे मेगा ऑक्शन के लिए रीलीज कर देती हैं। ऐसे मौके पर MS Dhoni को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि धोनी T10 लीग में भाग ले सकते हैं। यह उम्मीद खुद T10 के ग्लोबल संस्थापक शाजी उल मुल्क ने जताई है। हालांकि इस मामले पर धोनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या Chennai Super Kings का साथ छोड़कर T10 खेलेंगे धोनी?

IPL 2024 में यह चर्चा जोरों पर थी कि सीजन की शुरुआत से पहले धोनी IPL से भी संन्यास ले लेंगे। क्रिकेट के जानकारों ने उनकी उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल खड़े करने शुरु कर दिए थे। हालांकि इस सभी बातों को धोनी ने धता बताते हुए वह सीजन खेला और अपनी बल्लेबाजी के जौहर भी दिखाए। अब एक बार फिर यही चर्चा चल पड़ी है। इसी बीच विदेशी लीग T10 के संस्थापक ने धोनी के लीग खेलने का दावा कर दिया है जिसके बाद CSK के प्रशंसको के खेमें में यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से अलविदा कहने वाले हैं।

MS Dhoni ने नहीं की आधिकारिक पुष्टी

इस दावे को लेकर CSK या महेंद्र सिहं धोनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। शाजी उल मुल्क ने यह दावा इस आधार पर किया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कई बड़े खिलाड़ी यह लीग खेल चुके हैं तो उन्हें उम्मीद है कि धोनी भी इस लीग में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस दावे पर आखिरी फैसला धोनी के ही लेना है जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...