नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु टेस्ट में भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ) 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 36 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की जमीन पर कोई टेस्ट मैच जीता है। इस हार के बाद टीम इंडिया के टॉस से लेकर टॉप आर्डर की खराब बल्लेबाजी तक सबको आलोचना का शिकार होना पड़ा था। हालांकि 24 अक्टूबर से पुणे में शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने अपने स्कवॉड में बदलाव किया है। वाशिंगटन सुंदर को 3 साल बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
लंबे समय बाद मिली टीम इंडिया में जगह
बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सरेंडर करते हुए नजर आए। हालांकि दूसरी पारी में टीम ने वापसी की लेकिन हार को टाल न सके। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम दमदार वापसी के लिए तैयार है लिहाजा करीब 3 साल बाद ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि सुंदर के टीम में शामिल होने से किसे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा चूंकि सुंदर ऑल राउंडर विक्लप देते है तो ऐसे में संभव है कि किसी ऑलराउंडर खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकते हैं।
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं
अभी तक टीम इंडिया में परमानेंट जगह बनाने में नाकाम रहने वाले सुंदर रणजी ट्रॉफी में घातक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर ने तमिलनाडु के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 152 रनों की पारी खेली जिसके बाद वो सिलेक्टर्स की नजर में आ गए। हालांकि उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की और दिल्ली के 3 विकेट भी झटके। उनकी इसी शानदार परफार्मेंस की बदौलत 3 साल बाद टीम इंडिया का टिकट मिला।




