नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्र्रॉफी 2025 (Champions trophy 2025) का आयोजन पाकिस्तान में आयोजित किया जाना है जिसके लिए भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने के लिए मना कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने प्रस्ताव दिया है कि भारत पाकिस्तान में मैच खेलकर वापस दिल्ली या चण्डीगढ़ चला जाए, लेकिन प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान जरूर आए।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI को लिखा लेटर
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से BCCI को एक लेटर लिखा गया है जिसमें एक प्रस्ताव दिया गया है। इसमें लिखा गया है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जरूर आए। हालांकि सुरक्षा के नजरिए से टीम इंडिया मुकाबले खेलकर वापस दिल्ली या चण्डीगढ़ जाना चाहे तो PCB उनकी मदद करेगा। एक मैच से अगले मैच के बीच के टाइम में टीम इंडिया अपने देश में रह सकती है। हालांकि इस प्रस्ताव पर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना किया है।
भारत हाइब्रिड मॉडल पर मैच आयोजित कराने की मांग कर रहा है
लगातार हो रही आंतकी गतिविधियों के चलते भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था जिसके बाद से ही भारत चैंपियंस ट्रॉफी को हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित कराने की मांग कर रहा है। भारत चाहता था कि टीम इंडिया के मैच UAE में कराए जाएं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता चूंकि BCCI ने इस मामले पर फैसला लेने का अधिकार भारत सरकार पर छोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि संभवत साल 2025 की शुरुआत में फरवरी महीनें में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है।




