back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit Sharma को सिर्फ एक जीत की दरकार, MS Dhoni को छोड़ देंगे पीछे

IND Vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। आज पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कमान फिर से रोहित शर्मा के पास है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। आज पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा। टीम इंडिया की कमान फिर से रोहित शर्मा के पास है। हैदराबाद में टीम इंडिया के पिछले टेस्ट रिकॉर्ड देखें तो स्थिति भारत के फेवर में जाती है। मगर, पुराने रिकॉर्ड को देखें तो टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड जैसी टीम को हल्के में नहीं ले सकती। दूसरी ओर इस मैच को जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरी मौका है।

रोहित तोड़ेंगे रिकॉर्ड

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 295 मैचों की जीत में टीम इंडिया का हिस्सा थे। दूसरी ओर रोहित शर्मा भी 295 मैचों की जीत में टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब ऐसे में भारत हैदराबाद टेस्ट मैच जीतता है तो रोहित इस रिकॉर्ड में धोनी को पछाड़ देंगे।

WTC फाइनल के लिहाज से अहम सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। टीमें सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करना चाहेगी। इस सीरीज को जीतना इंग्लैंड के लिए उतना आसान नहीं माना जा रहा, क्योंकि 12 साल से टीम इंडिया भारत में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। भारत ने 12 साल में इंग्लैंड को 2 बार अपने घर पर टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है।

विराट के बिना पहले दो मैच खेलेगी इंडिया

इंग्लैंड से इस मुकाबले के पहले दो मैच टीम इंडिया अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बिना खेलेगी। कोहली व्यक्तिगत कारणों की वजह से दो मैचों से बाहर हैं। ऐसे में टीम इंडिया को उनकी कमी काफी अधिक खलने वाली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵