back to top
38.1 C
New Delhi
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023 Final: वर्ल्ड कप फाइनल में फिर पनौती साबित हुए रिचर्ड कैटलब्रो, एक निर्णय ने छीना भारत से मैच

IND vs AUS Final:ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 240 रन पर सिमट गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 240 रन पर सिमट गई। जवाब में एक वक्त भारत ने 47 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने शानदार पार्टनरशिप कर मैच जीत लिया। टीम इंडिया मैच में वापसी के लिए विकेट नहीं गिरा सकी। जसप्रीत बुमराह 28वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाबुशेन के पैड पर लगी। विकेटकीपर केएल राहुल ने बुमराह समेत तमाम फील्डर्स ने अपील की, लेकिन अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने उसे नकार दिया।

लाबुशेन को आउट नहीं दिया

राहुल को भरोसा था कि लाबुशेन आउट थे। उन्होंने कप्तान रोहित से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल करने कहा और रोहित ने देरी नहीं की। उस वक्त स्टेडियम में मौजूद 1.30 लाख फैंस और करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें उस डीआरएस पर टिकी थीं। अगर, वह विकेट टीम इंडिया को मिलता तो भारत मैच में वापसी कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो फिर टीम इंडिया के लिए पनौती साबित हुए। रिव्यू मं दिखा कि यह फैसला अंपायर्स कॉल था। यानी अंपायर ने उसे नॉटआउट दिया तो नॉटआउट, अगर आउट दिया होता तो आउट। अंपायर्स कॉल को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चलता आ रहा है।

पहले भी बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए अनलकी साबित हुए थे

रिव्यू में दिखा कि विकेट से गेंद टकरा रही थी, लेकिन वह अंपायर्स कॉल था। अंपायर्स कॉल का मतलब है कि गेंद इधर-उधर हो सकती थी। यानी एरर ऑफ मार्जिन का फायदा अंपायर को दिया जाता है। जैसे ही यह अंपायर्स कॉल हुआ कमेंटेटर हर्षा भोग्ले ने कहा-मिलमिटर से किसी की किस्मत अधर में लटक जाती है। इस तरह अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो फिर भारत के लिए अनलकी साबित हुए। इससे पहले उन्होंने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2014 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल समेत कई फाइनल में टीम इंडिया की हार के दौरान अंपायरिंग की है।

भारत-पाक के पूर्व क्रिकेटरों ने की आलोचना

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह समेत पाकिस्तान के वसीम अकरम, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक समेत कई दिग्गजों ने अंपायर्स कॉल की आलोचना की है। उनका कहना है कि गेंद किसी तरह से विकेट से टकराती तो उसे आउट देना चाहिए। या नहीं देना है तो पूरी तरह से नॉटआउट दिया जाए। ऐसा नहीं हो कि कुछ मौकों पर जब अंपायर उसे आउट कहें तो आउट हो और किसी अहम समय पर उसे नॉटआउट दिया जाए तो नॉटआउट हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और यह इच्छा रखते हैं कि आप भी खेल की बदौलत सरकारी...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...

AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगे ये जॉब! अगले 50 साल तक नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से...

MSME Loan रिजेक्ट क्यों हो जाता है? जानिए 5 बड़ी वजहें जो बिगाड़ देती हैं आपका काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे कारोबारियों के लिए MSME लोन...

Post Office vs Bank FD: कहां ज्यादा सुरक्षित है पैसा? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सुरक्षित निवेश की बात...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵