नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऋचा घोष भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलती हैं। 16 साल की बेहद छोटी उम्र में उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल गए थे। ऋचा के लिए कहा जाता है कि वो विकेट के पीछे से खेल बदलने की क्षमता रखती हैं।
ऋचा घोष का शुरुआती जीवन
भारतीय खिलाड़ी ऋचा मानवेंद्र घोष का जन्म 28 सितंबर 2003 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में हुआ। ऋचा भारतीय टीम में विकेटकीपर और राइट हैंड बल्लेबाज के तौर पर खेलती हैं जबकि वह बॉलिंग करने में भी उतनी ही निपुण है और आवश्यकता के अनुसार राइट आर्म मीडियम गेंदबाजी भी करती हैं। ऋचा अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए ट्रेन से आया जाया करती थी जहां उनकी अकादमी में कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं थी। ऋचा के पिता शुरुआत में तो चाहते थे की ऋचा टेबल टेनिस खिलाड़ी बने, उन्होंने ऋचा का दाखिला टेबल टेनिस एकेडमी में करा भी दिया था। ऋचा को टेबल टेनिस में रुचि नहीं है थी तो बेटी के क्रिकेट में लगातार आते हुए निखार को देखते हुए उनके पिता ने साल 2016 में अपने बिजनेस को बंद कर दिया और ऋचा की ट्रेनिंग में जी जान से जुट गए।
ऋचा घोष का घरेलू क्रिकेट करियर ((Richa Ghosh Domestic Career)
ऋचा 6 वर्ष की उम्र से बाघा जतिन एथलेटिक क्लब जाती थी जो सिलीगुड़ी में स्थित था। उनकी रुचि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी थी। उन्होंने उसे क्लब में रहते हुए दिन-रात अपने खेल में निखार लाने की कोशिश की जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें महज 11 साल की उम्र में बंगाल अंडर-19 टीम में शामिल कर लिया गया।
ऋचा घोष का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ((Richa Ghosh International Career)
जर्सी नंबर 13 में भारतीय टीम की शान बढ़ाने वाली ऋचा घोष ने अपनी टी 20 डेब्यू कप 12 फरवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में प्राप्त की। T20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा की 21 सितंबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ उनका वनडे डेब्यू भी हो गया। यह ऐसा मौका था जिसके बाद ऋचा घोष ने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ठीक 3 महीने बाद 21 दिसंबर 2021 को उन्हें टेस्ट डेब्यू कैप देकर भी भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया। उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 151 रन बनाए हैं जबकि 23 वनडे मैच में 481 रन जड़े हैं। टी20 मैच का आंकडा 55 मैच तक पहुंचा है जिसमे उनके नाम 860 रन हैं।
ऋचा घोष का WPL करियर (Richa Ghosh WPL Career)
ऋचा घोष ने 2023 में वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के डेब्यू सीजन में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से खेला था। आरसीबी (RCB) की फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 1.9 करोड रुपए में टीम में शामिल किया था। ऋचा ने वूमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से 18 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.91 की औसत से 395 रन बनाए हैं।
ऋचा घोष की अभूतपूर्व उपलब्धियां
ऋचा घोष ने झूलन गोस्वामी के साथ अपने पहले वनडे डेब्यू मैच में ही एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया जिसने उनके कद को डेब्यू मैच में ही दोगुना कर दिया था। भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में ऋचा घोष और झूलन गोस्वामी ने आठवीं विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर रिकॉर्ड कायम किया था। ऋचा के करियर की उल्लेखनीय उपलब्धि यह भी है कि वह अपने क्रिकेट करियर में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुई। न सिर्फ इतना बल्कि साल 2018 में उन्हें बंगाल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से भी नवाजा गया था।
ऋचा घोष की कुल नेट वर्थ (Richa Ghosh Net Worth)
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऋचा घोष की अनुमानित कुल नेट वर्थ तकरीबन 3 करोड़ रूपए है। वह बीसीसीआई (BCCI) द्वारा अनुबंधित खिलाड़ी हैं जिसके चलते उन्हें रिटेनर फीस के तौर पर 30 लाख का भुगतान किया जाता है। टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर उन्हें प्रति मैच 15 लाख रुपए की फीस दी जाती है और प्रत्येक मैच के लिए 6 लाख का शुल्क दिया जाता है। T20 इंटरनेशनल की बात करें तो ऋचा प्रति T20 मैच 3 लाख रुपए चार्ज करती है।




