back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kapil Dev kidnapped viral video: कपिल देव का अपहरण! गौतम गंभीर ने किडनैपिंग की वीडियो क्लिप शेयर की

Kapil Dev kidnapped viral video: पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर कर सबको हैरत में डाल दिया है। वीडियो में दिख रहा कुछ लोग कपिल देव का अपहरण कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर सबको हैरत में डाल दिया है। गंभीर द्वारा साझा वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का अपहरण कर रहे हैं। उनके हाथ बंधे हैं। मुंह पर पट्टी बांधी हुई है। कपिल देव के साथ दो लोग मारपीट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही क्रिकेट प्रेमियों समेत तमाम लोगों में बेचैनी बढ़ गई।

गंभीर ने लिखा-क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है?

गंभीर ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा-क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है? आशा है कि यह वास्तव में कपिल देव नहीं हैं और कपिल पाजी ठीक हैं! गंभीर द्वारा शेयर यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला और कई क्रिकेटर्स और फैंस द्वारा 1983 विश्वकप चैंपियन की सेहत को लेकर दुआं मांगी जाने लगी।

वायरल वीडियो विज्ञापन का हिस्सा

वैसे, कपिल देव के अपहरण को लेकर वायरल वीडियो फर्जी है। यह वीडियो विज्ञापन का हिस्सा है। कपिल देव के प्रबंधक राजेश पुरी ने स्पष्ट किया है-कपिल देव सुरक्षित हैं। मीडिया में प्रसारित वीडियो विज्ञापन अभियान का हिस्सा है।

फैंस ने की विज्ञापन कंपनियों की आलोचना

सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर के फैंस ने विज्ञापन कंपनियों की आलोचना की है। यूजर्स ने कहा कि व्यूज के लिए इतना नीचे कंपनियां गिर गईं हैं। बता दें सेलिब्रिटी पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं। पहले उनके मुसीबत में फंसने की तस्वीरें वायरल हुईं और बाद में पता चला कि हरकत विज्ञापन का हिस्सा थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8 मार्च को होने जा रहा है। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें इंडिया...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...