back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस बार IPL 2020 में CSk टीम रैना के बिना चौथा खिताब जीतने उतरेगी मैदान में, जानिये क्या हैं टीम की ताकत और कमज़ोरी

इस बार IPL 2020 में CSk टीम रैना के बिना चौथा खिताब जीतने उतरेगी मैदान में, जानिये क्या हैं टीम की ताकत और कमज़ोरी

इस बार IPL 2020 में CSk टीम रैना के बिना चौथा खिताब जीतने उतरेगी मैदान में, जानिये क्या हैं टीम की ताकत और कमज़ोरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम वापस लेने और टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के शुरूआती मामलों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी। चेन्नई का सामना शनिवार को अबुधाबी में पहले मैच में गत चैंपियंस मुंबई इंडियंस से होगा। यहां पहुंचने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के दल में 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले।

इसके बाद सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने निजी कारणों से नाम वापिस ले लिया। वैसे टूर्नामेंट में फोकस मैदान पर धोनी की वापसी पर रहेगा जो अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने के 34 दिन बाद मैदान पर दिखेंगे। टीम को तीन बार खिताब दिला चुके और आठ फाइनल में पहुंचा चुके चेन्नई के अपने ‘थाला’ (लीडर) से बेहतर आईपीएल को कौन समझा सकता है। अपने सीमित संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करने का हुनर उन्हें बखूबी आता है।

धोनी इस बार अपने सबसे विश्वस्त सिपहसालार रैना के बिना उतरेंगे और ‘चेपॉक के अपने गढ’ से मीलों दूर मुकाबले खेलने हैं। 10 सत्र के जमे हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव इतना आसान नहीं होगा, जिसमें रैना तीसरे नंबर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। पिछले सत्र को छोड़कर रैना ने हमेशा उम्दा प्रदर्शन किया है। पिछली बार रैना के खराब फॉर्म के बावजूद चेन्नई फाइनल में पहुंची तो इसका श्रेय धोनी की कुशल कप्तानी को भी जाता है। चेन्नई को भले ही ‘बूढों की फौज’ कहा जाए, लेकिन इस टीम ने साबित कर दिया है कि फॉर्म और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते।

अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन पारी का आगाज कर सकते हैं जबकि फाफ डुप्लेसी तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। धोनी खुद चौथे नंबर पर आ सकते हैं जबकि केदार जाधव पांचवें नंबर पर होंगे। ड्वेन ब्रावो छठे और रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर खेलेंगे। चेन्नई के पास तीन विशेषज्ञ स्पिनर मिचेल सैंटनर, पीयूष चावला और जडेजा हैं। तेज गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और दीपक चाहर होंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके चाहर के फिट नहीं होने पर शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं। इसी तरह इमरान ताहिर और जोश हेजलवुड भी उपलब्ध हैं। टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वाटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडि, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनेर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन. जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...