back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025: KKR श्रेयस अय्यर को करना चाहती थी रिटेन लेकिन अय्यर ने किया माना, CEO वेंकी मेसूर ने बताई पूरी कहानी

आईपीएल रिटेंशन लिस्ट आते ही कई नाम ऐसे थे जिन्होंने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। श्रेयस अय्यर उन्हें में से एक नाम है जिन्होंने KKR से अपने रास्ते अलग कर लिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्कIPL 2025 की शुरुआत होने को है लिहाजा 31 अक्टूबर की आखिरी तारीख से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन लिस्ट (IPL Retention List) जारी कर दी। इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम सामने आए जिन्होंने सभी क्रिकेट फैंस को आश्चर्यचकित छोड़ दिया। फाफ डू प्लेसी, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम शामिल हैं जिन्होंने रिलीज होकर अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर के अलग होने पर फ्रेंचाइजी के सीईओ का बयान सामने आया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं चाहती थी श्रेयस अय्यर को रिलीज करना

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी बात बोल दी जिसे लेकर चर्चा जोरों पर है। दरअसल, मीडिया इंटरेक्शन के दौरान वेंकी मैसूर ने बताया कि फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को रिटेंशन लिस्ट में टॉप पर रखना चाहती थी, लेकिन कभी-कभी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग नहीं बन पाती जिसके कारण खिलाड़ी को रिलीज करना पड़ता है। जबकि कभी-कभी खिलाड़ी ऑक्शन (IPL Mega Auction) में इसलिए भी उतरना चाहते हैं कि वह अपनी वैल्यू को परखना चाहते हैं।

साल 2022 में KKR के साथ जुड़े थे अय्यर 

श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ साल 2022 में जुड़े थे जब फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12.25 करोड रुपए की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि 2023 सीजन में वह चोट लगने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल नहीं पाए थे। इसके बाद साल 2024 में उनके कप्तान के तौर पर वापसी हुई और टीम को विजेता बनाया। स्वाभाविक है श्रेयस अय्यर के न होने से आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स किसी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले बड़ा ट्रेड धमाका: जडेजा-सैमसन का झटका, 5 और बड़े खिलाड़ी भी हुए ट्रांसफर, शमी भी चले लखनऊ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रविंद्र जडेजा CSK छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार जडेजा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...