नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन वर्ष 2025 में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाडियों के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि IPL 2024 की ट्राफी जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी अपने रिटेन किए गए 6 खिलाडियों के नामों का ऐलान कर दिया है। KKR ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है।
KKR के पर्स से 12 करोड़ रुपये अतिरिक्त काट लिए गए
KKR ने रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है। KKR ने इन खिलाडियों को रिटेन करने में अपने 120 करोड़ रुपये के पर्स में से 57 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन IPL के एक नियम का उल्लंघन हो जाने के कारण KKR के पर्स से 12 करोड़ रुपये और काट लिए गए।
KKR के पर्स में अब 51 करोड़ रुपये ही बचे हैं
KKR ने आईपीएल 2025 के मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को KKR ने 12-12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में KKR ने 4-4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इस तरह से KKR ने कुल 57 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। लेकिन KKR ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की तरफ से जारी स्लॉट के हिसाब से खिलाडियों को रिटेन नहीं किया। KKR ने किसी खिलाड़ी को कम पैसो में खरीदा, तो किसी खिलाड़ी को ज्यादा पैसों में, इस हिसाब से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नियम के अनुसार KKR के पर्स से 12 करोड़ रुपये अतिरिक्त काटे गए।
आपको उदाहरण के लिए बता दें कि KKR ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में पहले नंबर पर रिटेन किया, जबकि आईपीएल के नियम के तहत पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये तक दिए जा सकते हैं। इस हिसाब से रिंकू सिंह को 5 करोड़ रुपये कम मिले। लेकिन IPL के नियम के अनुसार यह 5 करोड़ रुपये KKR के पर्स से काट लिए गए। ऐसे ही अन्य खिलाडियों को तय राशि से कम राशि में रिटेन करने पर बाकि राशि को KKR के पर्स से काट लिया गया, जो कि कुल मिलाकर 12 करोड़ रुपये थे। ऐसे में अब KKR के पखिलाड़ी चुनने के लिए अब 51 करोड़ रुपये ही बचे हैं।ास आगे





