नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – BCCI और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने यह ऐलान किया था कि सभी टीमें अपने खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों को रिटर्न कर सकेंगी। रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 तय की गई थी। बीते दिन आखिरी तारीख खत्म होने से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी डिटेल लिस्ट जारी कर दी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की लिस्ट को लेकर हो रही है।
रोहित शर्मा की रिलीज होने की अफवाह पर लगाया ब्रेक
मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट आने से पहले यह अफवाह शुरू से चल रही थी की फ्रेंचाइजी इस बार अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) के लिए रिलीज कर सकती है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने इन सभी अफवाहों पर लगाम लगाते हुए रोहित शर्मा को 16.30 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा है। मुंबई के पास रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद पर्स में केवल 45 करोड रुपए ही बचे हैं। इन्हीं 45 करोड रुपए के साथ मुंबई फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के मेगा एक्शन में जाएगी।
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी किया रिटेन
रोहित शर्मा के अलावा मुंबई की फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड रुपए, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को 16.35-16.35 करोड रुपए में रिटेन किया है। इसके अलावा तिलक वर्मा को भी 8 करोड रुपए की कीमत पर टीम में रखा गया है।
मुंबई ने रिलीज किए ये खिलाड़ी
डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, टिम डेविड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज , मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।





