back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, IPL खेल रहे ये 8 खिलाड़ी भी स्क्वाड में

World Cup 2024 Afghanistan Squad: अफगानिस्‍तान ने टी-20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल खेल रहे अफगानिस्‍तान के 8 खिलाड़ियों ने स्‍क्‍वाड में जगह बना ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए छह टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्‍तान ने 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्‍टार ऑलराउंडर राशिद खान के हाथों में टीम की कमान होगी। आईपीएल 2024 में खेल रहे 8 खिलाड़‍ी वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हुए हैं। बता दें, 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्‍तान टीम की कप्‍तानी करने वाले हाशमतुल्‍लाह शाहिदी को इस स्‍क्‍वाड में जगह नहीं मिली है।

ट्रेवलिंग रिजर्व में तीन खिलाड़ी

अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने इस वर्ल्‍ड कप के लिए हज्रतुल्‍लाह जजई, सेदीकुल्‍लाह अटल और मो. सलीम सफी को ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में रखा है।

स्क्वाड में 4 बल्लेबाज और 6 ऑलराउंडर

इस समय IPL राशिद खान, अजमतुल्‍लाह ओमारजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मो. नबी, रहमानुल्‍लाह गुरबाज, गुलबदीन नईब खेल रहे हैं। ये खिलाड़ी टी-20 वर्ल्‍ड कप में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। अफगानिस्‍तान की टीम में चार बल्‍लेबाज-रहमानुल्‍लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, नजीबुल्‍लाह जदरान, मो. इशाक हैं। टीम में छह ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में राशिद खान, अजमतुल्‍लाह ओमारजई, मो. नबी, करीम जनात, नांगेयालिया खरोटे होंगे। मुजीब उर रहमान, नूर पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी होगी। इन दोनों का साथ राशिद, नबी और खरोटे देंगे। नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद पर तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी है।

03 जून को अफगानिस्‍तान का पहला मैच

अफगानिस्‍तान टूर्नामेंट के ग्रुप-सी में है। इस टीम के साथ न्‍यूजीलैंड, सह-मेजबान वेस्‍टइंडीज, युगांडा है। राशिद खान के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 03 जून को युगांडा के खिलाफ खेलेगी।

अफगानिस्‍तान का स्‍क्‍वाड

कप्तान राशिद खान, इब्राहिम जदरान, मो. इशाक, रहमानुल्‍लाह गुरबाज, आजमतुल्‍लाह ओमारजई, मो. नबी, नजीबुल्‍लाह जदरान, गुलबदीन नईब, मुजीब उर रहमान, करीम जनात, नांगयाल खरोटी, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

र‍िजर्व खिलाड़ी : सेदीकुल्‍लाह अटल, मो. सलीम साफी, हजरतुल्‍लाह जजई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵