back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ियों को किया बाहर

Australia T20 World Cup squad: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आज ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया। टीम से एक बड़े दिग्गज खिलाड़ी को बाहर किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। जून में होने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी मिशेल मार्श करेंगे। अहम बात है कि इस वर्ल्ड कप की टीम से स्टीव स्मिथ को बाहर रखा गया है। उनकी जगह डेविड वॉर्नर टीम से जोड़े गए हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क को भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। स्मिथ पांच व्हाइट-बॉल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में रह चुके हैं। साल 2015 और साल 2023 (वनडे) और साल 2021 (टी-20) में स्मिथ टीम का हिस्सा थे। इन वर्ल्ड कप में ऑस्टेलिया जीती थी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

कप्तान मिच मार्श, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

सुपर-8 के मैच

27 जून: सेमीफाइनल 1-ब्रायन लारा अकादमी, त्रिनिदाद।

28 जून: सेमीफाइनल 2-प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना।

30 जून: फाइनल-केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस।

एक जून से टूर्नामेंट की होगी शुरुआत

इस टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और यूएसए करेंगे। इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। टी-20 वर्ल्ड कप एक से 20 जून तक खेला जाएगा। सभी टीमें 5-5 के 4 ग्रुप में बांटी गईं हैं। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। फिर 8 टीमों को सुपर-8 राउंड में मैच खेलने हैं। सुपर-8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा। सुपर-8 में दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में दो मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच जीतने वाली दो टीमें आपस में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

इन चार ग्रुप में बंटी टीमें

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।

ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।

ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।

ग्रुप डी: साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल को कहा अलिवदा, भावुक संदेश में फैंस को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵