back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AUS Vs WI: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने स्टीव स्मिथ, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में धाकड़ 2 खिलाड़ियों की वापसी

Steve Smith Becomes Captain: 17 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज के लिए कंगारू टीम ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। 17 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज के लिए कंगारू टीम ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए स्कॉट बोलैंड और मैट रेनशॉ की टीम में वापसी हो गई है। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बताया कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को प्लेइंग 11 में जरूर जगह मिलेगी। मतलब वह टीम में चार नंबर पर खेलेंगे। बेली ने बताया कि शेफील्ड शील्ड में चार नंबर पर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। मतलब कहीं-न-कहीं उनके दिमाग में ग्रीन को चार नंबर पर खिलाने की तैयारी है।

ओपनर के रूप में खेल सकते हैं स्मिथ

ग्रीन मिडिल ऑर्डर पर खेलते हैं तो स्मिथ के बतौर ओपनर खेलने की संभावना ज्यादा बढ़ती है। बेली ने कहा कि एडिलेड टेस्ट में कैमरून ग्रीन अंतिम एकादश में दिखेंगे। इसमें स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ के भी शामिल हो सकते हैं। सीरीज के लिए हमने एक ऐसी टीम चुनी है, जिसके बारे में हम मानते ​​हैं कि इसमें देश के टॉप-6 बल्लेबाज शामिल हैं। सीरीज के लिए जरूर रेनशॉ को टीम में जगह दी गई है। रेनशॉ ने मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को पछाड़ कर टीम में जगह बनाई है।

टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

कप्तान पैट कमिंस, विकेटकीपर एलेक्स कैरी, स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू रेनशॉ, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क।

वनडे फॉर्मेट के कप्तान स्मिथ

टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेला जाएगा। इसके लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाए गए हैं। हेड उप-कप्तान होंगे। वनडे सीरीज से वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कमिंस के साथ हेजलवुड, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को रेस्ट दिया गया है। मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे के लिए प्लेइंग 11

कप्तान स्टीव स्मिथ, उप-कप्तान ट्रेविस हेड, सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम जंपा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵