नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 2nd Test) के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा था। पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से मात दे दी। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 359 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे वह हासिल करने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया।
12 साल बाद घर में टेस्ट हारी टीम इंडिया
बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने हार का सामना किया था जिसके बाद भारतीय फैंस वापसी की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि हुआ इसके ठीक उलट। न्यूजीलैंड ने भारत को 359 रनों का टारगेट दिया था जो क्रिकेट के लिहाज से चेस करने लायक है, लेकिन टारगेट चेस करने उतरी टीम इंडिया 245 रनों पर ढ़ेर हो गई। ये 12 साल के बाद ऐसा हुआ है कि टीम इंडिया अपने घर में कोई टेस्ट सीरीज हार गई हो।
New Zealand ने किया कमबैक
पहले दो दिन बैकफुट पर नजर आ रही टीम इंडिया मुकाबले के तीसरे दिन फ्रंटफुट पर नजर आई जबकि न्यूजीलैंड बैकफुट पर दिखी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन था जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम केवल 57 रन और जोड़ पाई। भारतीय गेंदबाजों ने पॉजिटिव एप्रोच दिखाते हुए 57 रन के भीतर विरोधी टीम के 5 बल्लेबाजो को वापस पवेलियन भेज दिया। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके जबकि जडेजा ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा 2 विकेट अश्विन के नाम रहे और 1 विकेट बुमराह ने लिया। हालांकि टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया और मैच के साथ साथ सीरीज भी हार गई।




