नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुश्किल मैचों में टीम इंडिया के संकटमोचक बनकर उभरने वाले यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कीर्तिमान रच दिया है कि जो अब से पहले केवल इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के नाम था। यशस्वी जायसवाल साल 2024 में ऐसे दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने एक साल के दौरान 1000 रन बनाए हैं। उनसे पहले ये रिकार्ड जो रूट भी बना चुके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मुकाबले में रचा इतिहास
टीम इंडिया के लिहाज से भारत-न्यूजीलैंड सीरीज (IND vs NZ) भले ही उनके पक्ष में न जा रही हो लेकिन यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में एक अहम रिकार्ड बनाकर यह सीरीज अपने लिए यादगार बना ली। दरअसल, पुणे में न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 30 रन बनाए लेकिन इन्हीं 30 रनों के चलते उन्होंने शानदार रिकॉर्ड बना दिया। इस पारी की बदौलत यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में एक हजार टेस्ट रनों का आंकड़ा पार दिया। इस साल में ऐसा कारनामा करने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरे क्रिकेटर बन गए।
लिस्ट में टॉप पर हैं Joe Root
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट हैं। रूट ने इस साल अभी तक केवल 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 24 पारियों में वह बैटिंग करने उतरे हैं। इस दौरान वह 5 शतक और 4 अर्धशतक की बदौलत 1305 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने यह रन 59.31 की एवरेज से बनाए हैं। जो रूट और यशस्वी जायसवाल (Yashashwi Jaiswal Records) के अलावा इस लिस्ट में बैन डकेट भी है जिनके नाम 957 रन हैं जबकि कामिंदू मेंडिस के नाम 943 रन हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में 837 रन के साथ रचिन रवींद्र भी हैं।




