नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 की शुरुआत होने को है जिसे लेकर सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खेमें से खबर आ रही है कि ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। एक प्रतिष्ठित मीडिया एजेंसी के हवाले से यह दावा किया गया है कि अगर पंत ऑक्शन में शामिल होते हैं तो RCB उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि इसके अलावा लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमें भी उनपर दांव खेल सकती हैं।
हाल ही में ऋषभ पंत के पोस्ट के बाद शुरु हुई चर्चा
हाल ही में ऋषभ पंत के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल पैदा कर दी थी। पोस्ट में लिखा था कि- अगर मैं मेगा ऑक्शन में जाऊं तो क्या मैं बिकूंगा, अगर बिकूंगा तो कितने में बिकूंगा। इस पोस्ट के बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी के मालिक पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत को रीलीज करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने पंत को रिटेन करने की बात कही है।
ऋषभ पंत से अक्षर पटेल को कप्तानी ट्रांसफर करने की चर्चा
ज्ञात सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि दिल्ली कैपिटल्स कप्तानी को लेकर बदलाव करने के मूड में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत से कप्तानी लेकर अक्षर पटेल (Axar Patel) को दी जा सकती है। हालांकि इसके अलावा यह जानकारी भी निकल कर सामने आ रही है कि फ्रेन्चाइजी आगामी मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) में किसी ऐसे खिलाड़ी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है जिसे कप्तानी करने का अनुभव हो। उसे अपने साथ लाकर टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 18 करोड़ में खरीदा था और वह उन्हें रीलीज नहीं करेगी।




