नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल आईसीसी द्वारा घोषित कर दिया गया है, जिसका क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब वर्ल्ड कप की तारीखें तय हो गई हैं, और टर्निंग प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा रहता है। आईसीसी ने इस बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत का बड़ा फैसला लिया है। यह मैच जहाँ भी हो, अपने आप में खास होगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच का रोमांच कभी कम नहीं होता।
भारत और पाकिस्तान को अलग अलग ग्रुप में रखा गया
आईसीसी ने अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें चार ग्रुप बनाए गए हैं। भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, जिससे लीग चरण में दोनों टीमों का आमना-सामना नहीं होगा। हालांकि, शेड्यूल इस तरह से तैयार किया गया है कि दोनों टीमों के अगले राउंड में भिड़ने की संभावना काफी ज्यादा है।
इस बार नामिबिया और जिम्बाब्वे में होगा टूर्नामेंट
अगले साल जनवरी में होने वाला अंडर-19 विश्व कप नामिबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा, जो इस टूर्नामेंट का 16वां सीजन होगा। वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस विश्व कप का पहला मैच 15 जनवरी को होगा, जबकि 6 फरवरी को चैंपियन का ऐलान होगा।
इस बार कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, और 41 मुकाबलों के साथ यह टूर्नामेंट 23 दिन तक चलेगा। आईसीसी ने चार ग्रुप बनाए हैं, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होंगे।
ग्रुप ए : भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड
ग्रुप बी : जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
ग्रुप सी : ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका
ग्रुप डी : तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका
ये है पूरे विश्व कप का शेड्यूल :-
15 जनवरी, यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक
16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
16 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
16 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
17 जनवरी, जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
18 जनवरी, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
18 जनवरी, इंग्लैंड बनाम ज़िम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
18 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक
19 जनवरी, पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
19 जनवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
19 जनवरी, दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
20 जनवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
20 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
21 जनवरी, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
21 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
22 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
22 जनवरी, आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
22 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
23 जनवरी, बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
23 जनवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
24 जनवरी, ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक
25 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
25 जनवरी, सुपर सिक्स D2 बनाम A3, एचपी ओवल, विंडहोक
26 जनवरी, B4 बनाम C4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
26 जनवरी, सुपर सिक्स C1 बनाम B2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
26 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
27 जनवरी, सुपर सिक्स C2 बनाम B3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
27 जनवरी, सुपर सिक्स C3 बनाम B1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
28 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
29 जनवरी, सुपर सिक्स D3 बनाम A2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
30 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
30 जनवरी, सुपर सिक्स B3 बनाम C1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
31 जनवरी, सुपर सिक्स B2 बनाम C3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
01 फ़रवरी, सुपर सिक्स B1 बनाम C2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
03 फ़रवरी, पहला सेमीफ़ाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
04 फ़रवरी, दूसरा सेमीफ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
06 फ़रवरी, फ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे




