back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूरो 2020 : इटली ने स्विट्जरलैंड को हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

रोम, 17 जून (हि.स.)। मैनुअल लोकाटेली के दो गोलों की बदौलत इटली ने स्टेडियो ओलिंपिको में खेले गए ग्रुप ए मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-0 से हराकर यूरो 2020 के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। इटली अंतिम-16 में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। इटली ने मैच में अच्छी शुरुआत की। मैच के 26वें मिनट में मिडफील्डर लोकाटेली ने गोल कर इटली को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक इटली की टीम ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखी। मध्यांतर के बाद मैच के 52वें मिनट में लोकाटेली ने एक और गोल कर इटली की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के 89वें मिनट में इमोबाइल ने गोल कर इटली की बढ़त 3-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। तुर्की और स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत के बाद, इटली यूरो इतिहास में केवल दूसरी ऐसी टीम है जिसने 2008 में नीदरलैंड के बाद 3 से ज्यादा के गोल अंतर से लगातार अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं। यूरो 2020 के ग्रुप ए का अंतिम दौर रविवार को शुरू होगा। अंतिम दौर का पहला मैच इटली और वेल्स के बीच स्टेडियो ओलिंपिको में खेला जाएगा।वहीं, उसी दिन स्विट्जरलैंड का सामना तुर्की से होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: हिमाचल का खज्जियार: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, जानें यहां आने के 5 कारण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में छिपा खज्जियार एक ऐसा स्वर्ग है, जिसे ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। चंबा से मात्र...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵