back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंग्रेजी कमेंटेटर ईसा गुहा ने जसप्रीत बुमराह को ‘प्राइमेट’ कहने पर मांगी माफी, कहा- मुझे बहुत खेद है…

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसी दौरान उनपर ईसा गुहा कमेंटेटर ने कुछ ऐसा कह दिया कि जो काफी चर्चाओं में आ गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसी दौरान उनपर नामी महिला कमेंटेटर ने कुछ ऐसा कह दिया कि जो काफी चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, गाबा टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर और फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंटेटर ईसा गुहा ने उनपर नस्लीय टिप्पणी कर दी। इसके बाद मामला काफी गरमा गया तो अब इस महिला कमेंटेटर ने बुमराह से माफी मांग ली है। ईसा गुहा ने बुमराह के लिए प्राइमेट शब्द का इस्तेमाल किया था जिसका एक अर्थ बंदर भी होता है।

ब्रिसबेन टेस्ट में दूसरे दिन के पहले सेशन में बुमराह आक्रमक गेंदबाजी कर रहे थे, तभी 2 विकेट लेने पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने उनकी काफी तारीफ की। लेकिन इसी दौरान अंग्रेजी कमेंटेटर ईसा गुहा ने बुमराह के लिए ‘प्राइमेट’ शब्द का इस्तेमाल किया। जिसके बाद ये विवाद का मुद्दा बन गया। प्राइमेट’ का एक अर्थ बंदर भी होता है। हालांकि, इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर गुहा ने तीसरे दिन खेल शुरू होने से पहले ऑन-एयर माफ़ी मांग ली है। बता दें कि ‘प्राइमेट’ शब्द का इस्तेमाल खास तौर पर 2008 के मंकीगेट कांड के दिनों से दोनों क्रिकेट टीमों के बीच ऐतिहासिक तनाव को देखते हुए किया गया। 

ईसा गुहा ने मांगी माफी



ईसा गुहा ने माफा मांगते हुए कहा कि कल कमेंट्री में मैंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका कई अलग-अलग तरीकों से मतलब निकाला जा सकता है।” “सबसे पहले, मैं किसी भी तरह की ठेस के लिए माफ़ी मांगना चाहूंगी। जब दूसरों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की बात आती है, तो मैंने खुद को बहुत ऊंचे मानक पर रखा है और अगर आप पूरी ट्रांसक्रिप्ट सुनें, तो मेरा मतलब भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक और ऐसे व्यक्ति की सबसे ज़्यादा प्रशंसा करना था, जिसकी मैं भी बहुत प्रशंसा करती हूं। मैं समानता की हिमायती हूं और एक ऐसी शख्स हूं, जिसने अपना करियर खेल में समावेश और समझ के बारे में सोचते हुए बिताया है। मैं उनकी उपलब्धियों की विशालता को दर्शाने की कोशिश कर रही हूं और मैंने गलत शब्द चुना है और इसके लिए मुझे बहुत खेद है। 

ईसा ने आगे कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो दक्षिण एशियाई मूल का है, मुझे उम्मीद है कि लोग यह समझेंगे कि वहां कोई और इरादा या दुर्भावना नहीं थी। मुझे उम्मीद है कि यह अब तक के शानदार टेस्ट मैच पर हावी नहीं होगा और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह कैसे आगे बढ़ता है। एक बार फिर, मुझे वाकई बहुत खेद है।

बता दें कि ईसा गुहा इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज खिलाड़ी रह चुकी हैं । ईसा ने मात्र 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्‍होंने इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट में 29 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा ईसा 83 वनडे खेल चुकी हैं। जिसमें 101 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 में भी 18 विकेट लिये हैं। ईसा गुहा दुनियाभर की हर बड़ी लीग और सीरीज में कमेंट्री करती नजर आती हैं। वे सबसे बेहतरीन महिला कमेंटेटर में से एक हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीन मैच, तीन ‘डक’! T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक आंकड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां टीम इंडिया जीत की लय में दिख रही है, वहीं दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज Abhishek...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...