back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK के फैंस अपने ही खिलाड़ी के आउट होने पर हुए खुश, धोनी भी नहीं कुछ कर पाए

SRH vs CSK: आईपीएल हैदराबाद और चेन्नई के मुकाबले में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। सीएसके के सलामी बल्लेबाज के आउट होने पर उनकी ही टीम के फैंस जश्न मना रहे थे।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी के दौरान डेरिल मिचेल के आउट होने पर चेन्नई के फैंस ही खुश हो गए। यह देखकर हर कोई हैरान हो गई। अमूमन विकेट गिरने पर उस टीम के फैंस निराश होते हैं, लेकिन मिचेल के आउट होने पर उनकी टीम के फैंस जोश से भर गए। न्यूजीलैंड का यह धाकड़ बल्लेबाज सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। दरअसल, पारी के अंत में मिचेल बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे थे।

धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी देखना चाहते थे फैंस

मिचेल से पहले CSK के बाकी बल्लेबाज सनराइजर्स के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में फैंस फिर धोनी का धूम देखना चाहते थे। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धुआंधार पारी खेली थी। यही वजह है कि फैंस स्टेडियम में डेरिल मिचेल के आउट होने पर खुश हो रहे थे।

सिर्फ 2 गेंद खेलने के लिए उतरे धोनी

वैसे धोनी के लिए फैंस झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अगर, मैदान पर उनकी बैटिंग देखने को मिलेगी तो फिर क्या कहने, मगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी सिर्फ दो गेंदों के लिए मैदान पर उतरे। धोनी खुद भी नहीं चाहेंगे कि मिचेल आउट हो और उन्हें बैटिंग के लिए आना पड़े, लेकिन फैंस का अलग लेवल होता है। धोनी के लिए वह किसी भी बल्लेबाज के आउट होने पर जश्न बना सकते हैं। धोनी को बेशक पसंद हो या फिर नहीं।

2 गेंदों पर 1 रन बनाए माही

मिचेल के आउट होने के बाद जब धोनी मैदान पर उतरे तो वह दो गेंद में सिर्फ एक रन ही बना सके। इस तरह सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 165 रन ही बना सके। इस स्कोर के जवाब में सनराइजर्स की टीम ने धुआंधार बैटिंग की और 9 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories