नई दिल्ली, रफ्तार। काउंटी चैंपियनशिप मैच में बुधवार को लीसेस्टरशायर के लुइस किम्बर ने ससेक्स के ओली रॉबिन्सन के एक ओवर में 43 रन बना डाले। किसी खिलाड़ी द्वारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर यह रिकॉर्ड बन गया। डिवीजन टू काउंटी चैंपियनशिप मैच के चौथे एवं अंतिम दिन ससेक्स के रॉबिन्सन ने किम्बर को काउंटी चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे महंगा ओवर दिया। ओवर में किम्बर ने 43 रन बनाए। यहइंग्लैंड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।
रॉबिन्सन ने ओवर में फेंकी 9 गेंदें
रॉबिन्सन ने अपने इस ओवर में नौ गेंदें फेंकी। इनमें तीन गेंदें नो-बॉल थीं। किम्बर की उपलब्धि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में बनाया गया सबसे अधिक रन है। यह पिछले रिकॉर्ड (38 रनों) से 05 रन अधिक है। 38 रनों का रिकॉर्ड 1998 में एलेक्स ट्यूडर और एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने संयुक्त रूप से बनाया था। लंच तक किम्बर की पारी केवल 95 गेंदों पर 192 के निजी स्कोर तक पहुंच गई। यह बेन कॉक्स के साथ 8वें विकेट के लिए 200 रनों की पार्टनरशिप का हिस्सा थी। लीसेस्टरशायर सुबह के सत्र में 29 ओवर पर 236 रन बनाए थे। किम्बर 127 गेंदों पर 20 चौकों और 21 छक्कों की मदद से 243 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए। ससेक्स ने मैच 18 रनों से जीता। लीसेस्टरशायर की पारी 464 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 445 रन पर सिमट गई।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक के रिकॉर्ड
शफीगुल्लाह- 89 गेंद, काबुल क्षेत्र VS बूस्ट क्षेत्र। साल 2018
लुई किम्बर- 100 गेंद, लीसेस्टरशायर VS ससेक्स। साल 2024
तन्मय अग्रवाल- 119 गेंद, हैदराबाद VS अरुणाचल। साल 2024
रवि शास्त्री- 123 गेंद, बॉम्बे VS बड़ौदा। साल 1985
एन्यूरिन डोनाल्ड- 123 गेंद, ग्लैमरगन VS डर्बीशायर। साल 2016
काउंटी चैंपियनशिप में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के
21- लुई किम्बर बनाम ससेक्स। साल 2024
17- बेन स्टोक्स बनाम वॉर्सेस्टरशायर। साल 2022
16- एंड्रयू साइमंड्स बनाम ग्लैमरगन। साल 1995
16- ग्राहम नेपियर बनाम सरे। साल 2011
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




