नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज रात 10:30 बजे से ग्रुप-बी का एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। पिछली बार चैंपियन टीम इंग्लैंड बारबाडोस में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की विजेता ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। यह मुकाबला काफी अहम साबित होता है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सभी की नजरें रहेंगी।
डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस इंग्लैंड के लिए खतरा
पिछले साल की चैंपियन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज के मैच में गेंदबाजी में सुधार करना होगा। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। उस मैच में स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना नुकसान के 90 रन बनाए थे। इससे इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमजोरी उजागर हो गई। स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे और माइकल जोंस ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बेहद आसानी से खेला था। ऐसे में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खतरनाक आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन पर दबाव बना सकते हैं।
बटलर का फॉर्म में रहना जरूरी
इंग्लैंड टीम के लिए कप्तान जोस बटलर का फॉर्म में रहना सबसे जरूरी होगा। उन्होंने IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों को भी एक इकाई के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पैट कमिंस के बगैर भी ओमान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक ले जाने वाले कमिंस की जगह नाथन एलिस को उतारा गया था। आज मजबूत प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ कमिंस को लाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में एक कमजोर कड़ी ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म है। वो ओमान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए थे।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
कप्तान मिचेल मार्श, विकेटीकीपर मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एश्टन आगर, एडम जांपा।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक, मोइन अली, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




