back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ebrahim Raisi: रईसी की मौत के बाद, मोहम्मद मोखबर बने ईरान के नए राष्ट्रपति, अली बघेरी नियुक्त हुए विदेश मंत्री

Iran News: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान ने 5 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। 21 मई को तबरीज शहर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग की बैठक हुई। ईरान ने आज मोहम्मद मोखबर को देश का नया राष्ट्रपति घोषित किया है। इनके अलावा, अली बघेरी को नया विदेश मंत्री घोषित किया है। दोनों के ही भारत से मजबूत रिश्ते हैं।

5 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान

ईरान ने 5 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। 21 मई को तबरीज शहर में उनका अंतिम संस्कार होगा। रईसी को राष्ट्रीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। इब्राहिम रईसी 2021 में ईरान के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने मोहम्मद मोखबर को ईरान का उपराष्ट्रपति घोषित किया था। आज हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए जिनमें नए अंतरिम राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के नाम पर मुहर लगी। मोहम्मद मोखबर ईरान की राजनीति में इब्राहिम रईसी के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं। इसके अलावा ये भी तय किया गया कि अगले 50 दिनों में ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव के परिणाम आने तक राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को राष्ट्र की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

नए राष्ट्रपति के भारत से है मजबूत रिश्ते

आपको बता दें कि ईरान और भारत के बीच शुरुआत से ही अच्छे रिश्ते हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर और विदेश मंत्री अली बघेरी कई बार भारत के दौरे पर आ चुके हैं। इससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आने के साथ-साथ नजदीकी भी आई है। 19 मई को अजरबैजान और ईरान के बॉर्डर पर हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान समेत 4 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। ईरान की मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 19 मई को अजरबैजान से लगी सीमा पर बांध का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके पद पर अब अली बघेरी औदा संभालेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्थिति अभी नाजुक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵