back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ebrahim Raisi: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के बचने की उम्मीद नहीं, पढ़ें ताजा अपडेट्स

President Ibrahim, Iran: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अब ईरानी टीवी चैनल ने दावा किया है कि इस हादसे में राष्ट्रपति समेत कोई भी नहीं बचा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ईरान राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में बड़ा अपडेट आया है। ईरान एक चैनल ने दावा किया है कि इस हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम समेत कोई भी नहीं बच सका है। बता दें, रविवार की शाम को रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर ईरान के पूर्वी अजरबैजान जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि बचाव दल हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मलिक रहमती समेत कई लोग सवार थे। पहाड़ी इलाके और मौसम खराब होने की वजह से बचाव दल को अभियान चलाने में दिक्कतें हो रही हैं।

ईरान का दावा हुई है हार्ड लैंडिंग

ईरान की मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी रविवार को अजरबैजान से लगी सीमा पर बांध का उद्घाटन करने पहुंचे थे। समारोह में अजरबैजान के राष्ट्रपति भी थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान रईसी का हेलीकॉप्टर ईरान के पूर्वी अजरबैजान के वरजाकन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने सरकारी टीवी को बताया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग कराई गई है।

अब तक किसी से संपर्क नहीं

इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए दर्जनों बचाव टीमें लगी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उनका हेलीकॉप्टर पर सवार दो लोगों से संपर्क बना है। हालांकि, घंटों तक चले अभियान के बाद भी रेस्क्यू टीम किसी शख्स को नहीं खोज सकी है। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के अनुसार इलाका पहाड़ी है। वहां का मौसम भी बहुत खराब है, जिस कारण बचाव दल को अभियान चलाने में बहुत मुश्किलें हो रहीं हैं। रेड क्रिसेंट ने बताया कि पूर्वी अजरबैजान, तेहरान, अल्बोरज, अर्दबील, जांजन, पश्चिमी अजरबैजान जिलों से 46 बचाव और खोजी टीमें अभियान में लगी हैं।

ड्रोन से की गई तलाश

आईआरएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने रविवार देर रात घोषणा की कि उन्होंने हेलीकॉप्टर के सिग्नल और उस पर सवार एक क्रू के फोन से हेलीकॉप्टर की सटीक लोकेशन का पता लगाया है। रेड क्रिसेंड सोसायटी के प्रमुख पीर हौसैन कुलीवंद का कहना है कि बचाव दलों ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन मौसम खराब होने से हवाई खोज करना असंभव हो गया है।

रईसी की सलामती की दुआ

रईसी के इंस्टाग्राम अकाउंट और सरकारी टेलीविजन ने ईरानियों से राष्ट्रपति और उनके साथियों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने भी राष्ट्रपति की वापसी के लिए प्रार्थना की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को ईरानी राष्ट्र की सेवा कर रहे इन लोगों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। लोग चिंता न करें। देश के काम में व्यवधान नहीं आएगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई का क्या है भारत कनेक्शन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइलें बरसा रहे हैं। आज इजरायल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...