back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हम धमकी नहीं, गोलियां बरसाते हैं’ पवन सिंह को धमकी मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का चौंकाने वाला ऑडियो वायरल

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को मिली धमकी के मामले में हरि बॉक्सर ने ऑडियो संदेश जारी कर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें कोई धमकी नहीं दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी के मामले में अब एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने सनसनी फैला दी है। इस पूरे प्रकरण में अब खुद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मोर्चा संभाल लिया है और एक ऑडियो मैसेज जारी किया है। यह ऑडियो मैसेज गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से सामने आया है।

गैंग का दावा: हमने कोई धमकी नहीं दी

ऑडियो मैसेज में गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की कॉल या धमकी नहीं दी है। बॉक्सर ने पवन सिंह के आरोपों को सीधे तौर पर नकारते हुए यह बड़ा दावा किया है कि सुपरस्टार शायद सुरक्षा लेने के उद्देश्य से ऐसा झूठा दावा कर रहे होंगे। गैंगस्टर के मुताबिक, इस पूरे मामले में उनके गैंग को बेवजह घसीटा जा रहा है और इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

गोलियां बरसाते हैं, धमकी नहीं: सलमान खान पर भी तीखी टिप्पणी

ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने न सिर्फ पवन सिंह के आरोपों को खारिज किया है, बल्कि अपनी कार्रवाई के तरीके को भी ‘खुलेआम’ बताकर मामला और गरमा दिया है। अपपी बात को आगे बढ़ाते हुए हरि बॉक्सर ने चुनौती भरे लहजे में कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे हम धमकी नहीं देंगे, बल्कि एके-47 की गोलियों से भून देंगे। 

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला 6 दिसंबर को शुरू हुआ था। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे मैसेज मिले थे। मैसेज में उन्हें सीधे तौर पर सलमान खान के साथ काम न करने और जो काम आप कर रहे हैं, उसे बंद कर दें जैसी बातें कही गई थीं। धमकी मिलने के दौरान पवन सिंह मुंबई में थे और वह बिग बॉस के फाइनल में गेस्ट के रूप में शामिल होने वाले थे।

हालांकि पवन सिंह के सूत्र ने बताया था कि उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी, केवल पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब गैंगस्टर के इस ऑडियो ने पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है कि वे इस ‘फर्जी धमकी’ या ‘असली धमकी’ की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाएं। हालांकि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जारी ऑडियो ने स्पष्ट कर दिया है कि पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी गई और यह मामला सुरक्षा और गलतफहमी का नतीजा हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵