नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में काम करने वाले एक वार्ड बॉय की घिनौनी हरकत सामने आई है। विक्की नाम के इस वार्ड बॉय ने अस्पताल में भर्ती महिला को निर्वस्त्र वीडियो बनाया और वॉट्सऐप स्टेटस में पोस्ट कर दिया। मामला सामने आते ही अस्पताल में हडकंप मच गया है, जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। अस्पताल और वार्ड बॉय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
क्या है मामला ?
रिपोर्टस के मुताबिक, वीडियो में ऐसा दिख रहा है कि महिला सर्जरी के लिए लेटी हुई है। वार्ड बॉय सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मदद के लिए वहां खड़ा हुआ था और इसी दौरान उसने ये विडियो बना लिया। आरोप ये भी लग रहे हैं कि वो ही सर्जरी कर रहा था। एक रिपोर्ट ये भी है कि वो निर्वस्त्र महिला की मरहम-पट्टी कर रहा था और इसी दौरान उसने वीडियो बनाया।
वार्ड ब्वाय ने आरोपों से झाड़ा पल्ला
विडियो वायरल होते ही वार्ड ब्वाय नें आरोपों को नकारते हुए कहा- ‘मैं डॉक्टर संजय कुमार के निर्देश पर केवल मरहम पट्टी कर रहा था, इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने यह विडियो बना लिया।’ हालांकि अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर इसकी जांच करेगा और दोषी को कडी से कडी सजा दिला कर रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया
मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थय महकमा भी एक्शन में आया और मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने बयान जारी कर कहा- ‘मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। प्रशासन बिना कोई लापरवाही बरते दोषियों को कडी से कडी सजा दिलवाएगा।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





