back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून, दोनों पैर 90 डिग्री पर अलग थे…, कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में नया खुलासा

ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी दी है कि ये रेप नहीं गैंगरेप हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप व हत्या मामले में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी दी है कि ये रेप नहीं गैंगरेप हो सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151 mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी-पूरी संभावना है कि इस रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

मृतक डॉक्टर के दोनों पैर एक दूसरे से 90 डिग्री पर अलग थे


जी न्यूज की रिपोर्ट में पीड़िता के रिश्तेदार के हवाले से बताया गया है कि जब डॉक्टर के पिता ने 3 घंटे इंतजार के बाद अपनी बेटी के शव को देखा तो वो शॉक्ड हो गए। बेटी की बॉडी पर एक भी कपड़ा नहीं था और उसके पैर 90 डिग्री पर एक दूसरे से अलग थे। ऐसा तब तक नहीं हो सकता जबतक कि पेल्विक गर्डल न टूट जाए। इसका मतलब है कि पेल्विक गर्डल फट गई थी। इसके अलावा मृतक ट्रेनी डॉक्टर का चश्मा टूटा हुआ था और आंखों में चश्में के टुकड़े घुसे हुए थे। इसके अलावा उसके मुंह से भी खून निकलने के निशान थे।

दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून


ट्रेनी महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे व नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था। इसके अलावा उसके पेट, बांए पैर, गर्दन, होठों और दायें हाथ पर भी चोट के निशान थे।

CBI कर रही मामले की जांच


गौरतलब है कि मामला सामने आने के बाद देश भर के डॉक्टरों ने पूरे देश में हड़ताल कर दी और रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग की। जिसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंप दी। बुधवार को मामले की जांच करने CBI की टीम बुधवार की शाम RG कर मेडिकल कॉलेज पहुंची और वहां से करीब 10 बजे निकली। 

अज्ञात भीड़ ने कॉलेज में घुसकर की तोड़फोड़


CBI के निकलने के कुछ देर बाद ही अज्ञात भीड़ ने बुधवार की रात आरजी मेडिकल कॉलेज में घुसकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली धमाके से दहशत में कोलकाता; भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर बड़ा फैसला, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले पर सोमवार धमाके के बाद कोलकाता में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच से पहले सुरक्षा व्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...