नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। वहीं इस घटना के विरोध में 4 सितंबर 2024 को प्रदर्शन के दौरान पीड़िता के माता पिता ने जानकारी दी कि जिस दिन उनकी बेटी की हत्या हुई थी, उस दिन कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ ने उन्हें उनके घर पर पैसों की पेशकश की थी। हालांकि पीड़िता के माता- पिता ने यह नहीं बताया कि उन्हें कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ ने पैसे क्यों ऑफर किए थे।
तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पुराना वीडियों साझा किया
वहीं पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 5 सितंबर 2024 को पीड़िता के माता- पिता के इस आरोप को गलत बताया है। तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें पीड़िता के माता- पिता कह रहे हैं कि पुलिस ने हमें कोई पैसा नहीं दिया है और रिश्वत वाली बात बिल्कुल गलत है।
हमने कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ के पैसे के ऑफर को मना कर दिया था
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 5 सितंबर 2024 को पीड़िता के माता-पिता का जो वीडियो साझा किया है, वो अगस्त 2024 का बताया जा रहा है। पीड़िता के माता-पिता ने कोलकातपुलिस डीसी नॉर्थ के द्वारा उन्हें पैसे ऑफर करने की बात 4 सितंबर 2024 को कही थी।
पीड़िता के पिता ने कहा कि कोलकाता पुलिस शुरू से ही इस मामले को दबाने में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस ने उनकी बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी जल्दीबाजी में करवा दिया था, क्योंकि वे इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे। हमें हमारी बेटी का शव तक नहीं देखने दिया गया। हमें पोस्टमार्टम के बाद ही बेटी का शव सौपा गया था। वहीं पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ के पैसे के ऑफर को मना कर दिया था। ा




