नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईपीओ में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। जो भी लोग इस हफ्ते आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। बता दें कि अगले हफ्ते 4 आईपीओ शेयर बाजार में आने वाले हैं। जिनमे निवेश किया जा सकता है। इन 4 आईपीओ में से 2 आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के और 2 आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। जहां मेनबोर्ड सेगमेंट में ओरिएंट टेक्नोलॉजीज और इंटरार्क बिल्डिंग के इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो जाएंगे, वहीं एसएमई सेगमेंट में ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स और फोर्कास स्टूडियो के इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो जाएंगे।
इस आईपीओ को 19 अगस्त को ओपन किया जाएगा
बता दें कि स्टील कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन प्रोवाइडर इंटरार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स ने अपने अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ के जरिए 1,186 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है, जिसके लिए 850-900 रुपए के प्राइस बैंड को तय किया है। स्टील कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन प्रोवाइडर इंटरार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के इस आईपीओ को 19 अगस्त को ओपन किया जाएगा और 21 अगस्त को इस बंद कर दिया जाएगा।
एसएमई सेगमेंट में फोर्कास स्टूडियो और ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ
वहीं आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने अपने अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 195-206 रुपए तक रखा है। आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का ये आईपीओ 21 अगस्त को ओपन हो जाएगा और 23 अगस्त को बंद हो जाएगा। जानकारी के अनुसार आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के जरिए 215 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है।
बता दें कि एसएमई सेगमेंट में फोर्कास स्टूडियो और ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को 19 अगस्त 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं इसको 21 अगस्त 2024 को बंद कर दिया जाएगा। फोर्कास स्टूडियो ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 77-80 रुपए प्रति शेयर तय की है। वहीं ब्रेस पोर्ट ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 76-80 रुपए प्रति शेयर तय की है।





