नई दिल्ली, रफ्तार। गौतम अदानी, पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा, एचसीएल फाउंडर शिव नाडार, विप्रो के फाउंडर अजीत प्रेमजी, स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल जैसे स्कूल-कॉलेज ड्रॉप आउट भारतीय अरबपतियों की सूची में एक और नाम इन दिनों चर्चा में है। सातवीं कक्षा पास तमिलनाडु के इरोडा निवासी किसान परिवार का बेटा टी सतीश कुमार आज 20 हजार करोड़ रुपए की कंपनी का मालिक है। अब यह शख्स 2 हजार करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) ला रहा है। इनकी कंपनी का नाम मिल्की मिस्ट है, जो डेयरी कंपनी है। इन्होंने आठवीं कक्षा की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। फिर पिता के साथ मिलकर डेयरी के कारोबार में कदम रखा।
600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार
मिल्की मिस्ट 600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर रही। इसने साल 2023-18 में 22 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। इरोड स्थित प्लांट में रोज 4.5 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाती है। फिर इसे 35 हजार किलो पनीर में बदला जाता है। इससे 1.5 लाख लीटर दही बनाई जाती है।
विदेशों में भी स्टोर
कंपनी के स्टोर विदेशों में भी हैं। कंपनी के सीईओ के रत्नम ने कहा कि कंपनी आईपीओ लाकर अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है। कंपनी आईपीओ लाकर 1,500 से 2,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कारोबार विस्तार करना चाहती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





