नई दिल्ली, रफ्तार। निवेश करने वालों के लिए लोगों के लिए इस हफ्ते 500 करोड़ रुपए का आईपीओ खुलने वाला है। फूड, एनिमल और इंडस्ट्रियल यूज के लिए स्पेशल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सैनस्टार (Sanstar) अपना आईपीओ ला रही है। आईपीओ का साइज 510.15 करोड़ रुपए है। 19 जुलाई को इसका सब्सक्रिप्शन खुलेगा। जबकि, 23 जुलाई तक पैसे लगा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 90 रुपए से 95 रुपए के बीच रखा है।आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल भी होगा।
कंपनी के प्रमोटर बेच रहे हिस्सेदारी
कंपनी ने सेबी को बताया है कि आईपीओ में 397.10 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू रहेगा। जबकि, ऑफर फॉर सेल के जरिए 11,900,000 इक्विटी शेयर जारी होंगे। इस आईपीओ के जरिए रानी गौतमचंद चौधरी 38 लाख शेयर, रिचा संभव चौधरी और समीक्षा श्रेयांश चौधरी 33 लाख शेयर, गौतमचंद सोहनलाल चौधरी, संभव चौधरी और श्रेयांश चौधरी 5-5 लाख शेयर बेच देंगे।
इन कामों में करेंगे पैसों का इस्तेमाल
दरअसल, कंपनी ने 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स, 15 फीसदी नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखे हैं। 153 करोड़ रुपए के शेयर एंकर बुक में हैं, जो 18 जुलाई को खुलेगी। कंपनी आईपीओ के जरिए आने वाले 181.6 करोड़ रुपए का इस्तेमाल धुले प्लांट का विस्तार करने में करने की बात कह रही है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपए से कर्ज चुकाएगी। कंपनी पर 164.23 करोड़ रुपए का लोन है। बचे पैसे से कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी।
49 देशों में प्रोडक्ट देती है कंपनी
सैनस्टार को प्लांट आधारित स्पेशल प्रोडक्ट बनाने में महारत है। इनमें लिक्विड ग्लूकोज, ड्राई ग्लूकोज, माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, मेज स्टार्च, जर्म्स, ग्लूटन, फाइबर और एनरिच्ड प्रोटीन आदि वस्तुएं शामिल हैं। कंपनी अपने सेक्टर की भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का एक्सपोर्ट से आय 394.44 करोड़ रुपए था। सैनस्टार एशिया, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, अमेरिका, यूरोप, ओसेनिया के 49 देशों में प्रोडक्ट बेचती हैअन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in
।





