back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO Update : पैसे रखें तैयार! अगले सप्ताह 9 आईपीओ में निवेश का मौका, शराब कंपनी भी ला रही IPO

Upcoming IPO: अगले सप्ताह नौ आईपीओ लॉन्च होंगे। ये आईपीओ- विसामन ग्लोबल सेल्स, मेसन इंफ्राटेक, स्लीवन प्लाईबोर्ड, शिवालिक पावर कंट्रोल, पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स, डिवाइन पावर शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीओ (IPO) में निवेश के लिए अगले हफ्ते कई मौके मिलेंगे। 9 कंपनियां आईपीओ ला रही हैं। इनमें दो मेन बोर्ड आईपीओ और 7 एमएसएमई आईपीओ रहेंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में एलाइड ब्लेंडर्स और व्रज आयरन एंड स्टील के आईपीओ खुलने वाले हैं। एसएमई सेगमेंट में अगले सप्ताह सात आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इसके अलावा 11 नई लिस्टिंग होगी। इनमें स्टेनली लाइफस्टाइल, डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स, एक्मे फिनट्रेड शामिल हैं।

ABD 1500 करोड़ रुपए जुटाएगा

ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) ने 1500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी है। कंपनी ने 267-281 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा। 27 जून को शुरुआती शेयर-बिक्री बंद होगी। मुंबई स्थित कंपनी के आईपीओ में 1 हजार करोड़ रुपए के नए इक्विटी इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 500 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS में बीना किशोर छाबड़िया, रेशम छाबड़िया जीतेंद्र हेमदेव, नीशा किशोर छाबड़िया शेयर बेचेंगे। नए IPO से मिलने वाले 720 करोड़ रुपए का उपयोग कर्ज भुगतान के लिए किया जाएगा। साथ ही पैसे का एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी की प्रोफाइल

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने 1988 में फ्लैगशिप ब्रांड ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने से सफर शुरू किया था। कंपनी भारत और विदेशों में मादक पेय पदार्थ बनाने, मार्केटिंग और बिक्री करता है। फर्म के उत्पाद पोर्टफोलियो में व्हिस्की, ब्रांडी, रम, वोदका के कई ब्रांड हैं।

26 जून को खुलेगा व्रज आयरन एंड स्टील का IPO 

26 जून को व्रज आयरन एंड स्टील का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह 28 जून को बंद होगा। कंपनी ने 195-207 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड का ऐलान किया है। कंपनी ने बिलासपुर प्लांट में परियोजना के विस्तार के लिए अपनी पूंजीगत व्यय के लिए निवल आय के उपयोग का प्रस्ताव दिया है। यह अनुमानित 164.50 करोड़ रुपए है। शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए है।

SME सेगमेंट में आ रहे ये IPO

अगले सप्ताह एसएमई सेगमेंट में सात आईपीओ लॉन्च होंगे। इनके नाम-विसामन ग्लोबल सेल्स, मेसन इंफ्राटेक, स्लीवन प्लाईबोर्ड, शिवालिक पावर कंट्रोल, पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स, डिवाइन पावर, अकीको ग्लोबल सर्विसेज है। 24 जून को विसामन ग्लोबल सेल्स, मेसन इंफ्राटेक, स्लीवन प्लाईबोर्ड, शिवालिक पावर कंट्रोल के इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। शेष कंपनियों का आईपीओ 25 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। पेट्रो कार्बन के आईपीओ का साइज 113 करोड़ रुपए होगा। यह सबसे बड़ा है। इसके बाद शिवालिक पावर कंट्रोल का इश्यू है, जो 64 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...