back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ixigo IPO : इक्सिगो ने पहले ही दिन निवेशकों को दिया मोटा मुनाफा, शेयर बाजार में मारी मजबूत एंट्री

Ixigo IPO Listing : शेयर बाजार में आज इक्सिगो की लिस्टिंग हुई। 740 करोड़ रुपए के आईपीओ के निवेशकों को पहले दिन ही बंपर कमाई हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑनलाइन टिकट बुकिंग एवं ट्रैवल की अन्य सर्विस देने वाली कंपनी इक्सिगो (Ixigo) के शेयरों की आज शेयर मार्केट में एंट्री हुई। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई (NSE) पर 48.5 फीसदी के प्रीमियम पर हुई। एनएसई (NSE) पर इक्सिगो (Ixigo) के शेयर (Share) 138.10 रुपए पर लिस्ट हुए। बीएसई पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 135 रुपए प्रति शेयर पर हुई थी। यह 45.16 फीसदी का लिस्टिंग गेन है। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 93 रुपए था। 

IPO का वैल्यू 740 करोड़

इक्सिगो (Ixigo) के आईपीओ का साइज 740 करोड़ रुपए था। यह 10 जून से 12 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे खुदरा निवेशकों द्वारा 98.34 गुना सब्सक्राइब किया गया। इक्सिगो के आईपीओ का ऑफर प्राइस 88 रुपए से 93 रुपए प्रति शेयर था। उस पर ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी ने प्रमुख निवेशकों से 333 करोड़ रुपए आए। एक्सिस कैपिटल, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, जेएम फाइनेंशियल ऑफर के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) रहे। 

गुरुग्राम में हेडक्वार्टर

बता दें, इक्सिगो (Ixigo) की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology है। ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड का हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है। यह नए जमाने की टेक कंपनी है। ये इक्सिगो नाम से ऑपरेट करती है। इक्सिगो एप पर ट्रेन, फ्लाइट, बस टिकट के साथ-साथ होटल बुकिंग सर्विस उपलब्ध है। दरअसल, कंपनी का फोकस ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशन के तेजी से बढ़ रहे बाजार पर है।

अनुमान से अधिक मुनाफा

इक्सिगो (Ixigo) की लिस्टिंग एक्सपर्ट्स के अनुमान से ज्यादा बेहतर रही। विशेषज्ञों ने इसके शेयरों की लिस्टिंग 120-125 रुपए प्रति शेयर की उम्मीद जताई थी। इसका GMP 30 रुपए प्रति शेयर (ग्रे मार्केट प्रीमियम) था। वैसे, निवेशकों को एनएसई (NSE) पर इक्सिगो (Ixigo) के हर शेयर पर 45 रुपए से अधिक का मुनाफा हुआ है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵