back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sex Scandal: 35 दिन बाद लौटे रेवन्ना की आज कोर्ट में पेशी, देर रात SIT ने हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

31 मई देर रात लौटे प्रज्वल रेवन्ना को हवाई अड्डे के ही हिरासत में ले लिया गया। साथ ही रातभर उनसे पूछताछ की गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सेक्स स्कैंडल मामले में फरार चल रहे आरोपी, हासन से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु में लैंड करे के बाद हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, वे लुफ्थांसा एयरलाइंस से देर रात लौटे थे। रेवन्ना को एसआईटी टीम ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। उनके बेंगलुरु पहुंचने के पहले ही मौके पर टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तैनात थी। रात भर उनसे पूछताछ की गई, जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

पीएम तक को लिखी गई मामले में चिट्ठी

बता दें कि सेक्स स्कैंडल के क्लिप सामने आते ही प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी फरार हो गए थे। वे करीब 35 दिन के बाद भारत लौटे हैं। इस बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा है। जहां प्रज्वल के खिलाफ दो बार लुक आउट नोटिस और एक बार ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका था, उसके बावजूद भी प्रज्वल भागते रहे। इस मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पीएम को दो पत्र लिख कर उनके पासपोर्ट को रद्द करने की भी गुजारिश की थी। बताते चलें कि प्रज्वल रेवन्ना अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को लेकर जर्मनी भागे थे, जिसके लिए उन्हें किसी वीज़ा की भी जरूरत नहीं थी। मामले में विदेश मंत्रालय की और से कहा गया था कि क्योंकि प्रज्वल डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर जर्मनी गए है, इसलिए उन्हें वीज़ा जारी करने की जरूरत नहीं थी। साथ ही कहा कि अगर पासपोर्ट रद्द करना है तो कोर्ट के आदेश के बाद ही रद्द किया जा सकता है।

27 मई को आया था रेवन्ना का पहला बयाना

27 मई को जारी किए अपने पहले बयान में प्रज्वल रेवन्ना ने कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। साथ ही उन्होंने बोला था कि वे अवसाद में भी चले गए थे। प्रज्वल ने बताया कि हासन में कुछ ताकतों ने उनके खिलाफ साजिश रची है, क्योंकि वे राजनीतिक रूप से काफी आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह 31 मई को सुबह 10 बजे SIT के सामने पेश होंगे और सहयोग करेंगे। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए सारे इलजाम झूठे हैं। साथ ही उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...