back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अकाली दल के होंगे दो टुकड़े! पार्टी के नेताओं ने सुखबीर बादल से मांगा इस्तीफा

अकाली दल के कई वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर में प्रेस वार्ता कर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल से इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में इतनी खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें इस्तीफा देना चाहिये

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  लोकसभा चुनाव 2024 में खराब प्रदर्शन करने के बाद अब शिरोमणि अकाली दल में भी बगावत के सुर उठ रहे हैं। अकाली दल के कई नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल से इस्तीफे की मांग की है। नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में पार्टी की हार पर सुखबीर बादल को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। इन नेताओं ने जालंधर में बैठककर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अगले महीने से वो शिरोमणि अकाली दल बचाओ आंदोलन शुरू करेंगे।

जालंधर में बैठक कर बागी नेताओं ने रखी बात

बता दें कि ये बागी नेता जालंधर में जब बैठक कर रहे थे। उसी समय चंडीगढ़ में सुखबीर बादल पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने बागी नेताओं को भाजपा के द्वारा प्रयोजित हताश तत्व बताया है। सुखबीर बाल ने कहा कि वो इसे सफल नहीं होने देंगे। 

बागी नेता करेंगे अकाली दल बचाओ आंदोलन

वहीं पार्टी के बागी नेता व पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बताया कि उन्होंने पार्टी की पिछली गलतियों और कमियों पर चर्चा की। बैठक में एक जुलाई को अकालतख्त पर पिछली गलतियों और कमियों के लिए माफी मांगने पर फैसला किया गया है। उसी दिन से शिरोमणि अकाली दल बचाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब में अकाली दल ने 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसे सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली। जबकि 2 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की। सुखबीर की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा सीट जीती थी। वहीं 10 सीटों पर अकाली दल के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 27.45 था। वहीं इसबार वोट प्रतिशत घटकर 13.42 प्रतिशत रह गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandigarh Mayor Election: वोटिंग से पहले AAP को बड़ा झटका, दो पार्षद BJP में शामिल, बदला नंबर गेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनवरी 2026 में होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले नगर निगम की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...