नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता मुद्रगदा पदमनाभम ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव से पहले दावा किया था कि वह जनसेना के मुखिया पवन कल्याण को हरा देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर वह जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को चुनाव में नहीं हरा पाए तो वह अपना नाम बदल लेंगे। अब अपने दावे के अनुसार युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता मुद्रगदा पदमनाभम ने अपना नाम बदल लिया है। साथ में ही उन्होंने जानकारी दी है कि उनको नाम बदलने के लिए किसी ने भी दवाब नहीं बनाया था। उन्होंने अपनी मर्जी से नाम बदला है। लेकिन उन्होंने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण के समर्थकों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही।
अब उनका नाम पदमनाभा रेड्डी हो गया है
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता मुद्रगदा पदमनाभम ने अपना आधिकारिक रूप से नाम बदल लिया है। अब उनका नाम पदमनाभा रेड्डी हो गया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव से पहले जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा के चुनाव में हराने का दावा कर डाला था। साथ में ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर वह पवन कल्याण से विधानसभा के चुनाव में हार जायेंगे तो वह अपना नाम बदल लेंगे। लेकिन जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने उन्हें पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र में हार का स्वाद चखा दिया। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया है। YSRCP नेता जिनका अब नाम ‘पदमनाभा रेड्डी हो गया है, उनकी उम्र 70 वर्ष है।
ऐसा करने के लिए किसी ने भी दवाब नहीं बनाया था
पदमनाभा रेड्डी ने पत्रकारों को अपना नाम बदलने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनको ऐसा करने के लिए किसी ने भी दवाब नहीं बनाया था। उन्होंने अपनी मर्जी से अपना नाम बदला है। हालांकि पदमनाभा रेड्डी ने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण के समर्थकों के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण के समर्थक लगातार उनके साथ अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। साथ में ही पदमनाभा रेड्डी ने पत्रकारों के माध्यम से पवन कल्याण के समर्थकों के लिए कहा है कि इस तरह के अपशब्द का प्रयोग करने से अच्छा है कि आप मुझे मेरे परिवार के साथ खत्म कर दो।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




