back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को अब खुद से भरना होगा इनकम टैक्स; बदला 1972 का निर्णय

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार ने इस फैसले के लिए वर्ष 1972 के निर्णय में बदलाव कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। उनके इस फैसले के बाद अब मध्य प्रदेश में मंत्रियों को अपना इनकम टैक्स खुद से भरना होगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 जून 2024 को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह अहम फैसला लिया है। अभी तक मध्य प्रदेश सरकार सभी मंत्रियों का इनकम टैक्स जमा करती थी। मध्य प्रदेश सरकार ने इस फैसले के लिए वर्ष 1972 के निर्णय में बदलाव कर दिया है। 

अब सभी मंत्री अपना आयकर खुद ही जमा करेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद मीडिया को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मंत्रियों को अपना इनकम टैक्स का भुगतान खुद करना होगा। इससे शासन को अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि वर्ष 1972 के नियम के अनुसार मंत्रियों और संसदीय सचिव का आयकर को जमा करने का सारा भार राज्य सरकार पर था। जिसमे बदलाव कर दिया गया है और अब सभी मंत्री अपना आयकर खुद ही जमा करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यह फैसला काफी सराहनीय है

सीएम डॉ मोहन यादव ने यह अहम फैसला राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आयकर को भरने के कारण हो रहे करोड़ो के खर्च के कारण लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस निर्णय से मध्य प्रदेश सरकार को अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा और इससे बचायी गयी राशि को राज्य सरकार अपने प्रदेश के विकास में खर्च करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यह फैसला काफी सराहनीय है। सभी राज्यों को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए और अपने अपने प्रदेश में इसे लागू करना चाहिए। 

पिछले पांच साल में राज्य सरकार को साढ़े 3 करोड़ रुपये का खर्च करना पड़ा था

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 से वर्ष 2024 के लिए मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष समेत 35 जनप्रतिनिधियों का 79 लाख से अधिक का आयकर मध्य प्रदेश सरकार ने भरा था। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल में मध्य प्रदेश में इन सभी के आयकर भरने में राज्सरकार को साढ़े 3 करोड़ रुपये का खर्च करना पड़ा था। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵