नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान में लोकगायक Chhotu Singh Rawna ने शिव विधायक Ravindra Singh Bhati पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छोटू सिंह का कहना है कि विधायक ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। यह विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर सुर्खियों में आ गया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। एक बच्चे ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि उसने कई बार विधायक से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे मौका नहीं मिला। वहीं दूसरे बच्चे को वीडियो कॉल पर बात करने का मौका मिला। इस पोस्ट पर छोटू सिंह ने कमेंट किया अगर तुम रील स्टार होते तो अब तक कई नेता तुमसे मिलने आ जाते। यही कमेंट विवाद की वजह बन गया।
धमकी देने का आरोप
छोटू सिंह का आरोप है कि इस कमेंट के बाद रात करीब 11 बजे उन्हें विधायक का फोन आया। उनके मुताबिक, कॉल पर कहा गया दो बार छोड़ दिया, अब तुम्हें सीधा करना है… उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें इसे आखिरी कॉल बताया गया।
छोटू सिंह का जवाब
छोटू सिंह ने साफ कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आप विधायक हैं, लेकिन मैं धमकियों से नहीं डरता। मैं कलाकार हूं, सच बोलता रहूंगा। अगर बुरा लगा है तो आप अपनी जगह बुरा मान सकते हैं। वहीं Ravindra Singh Bhati ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हर जिम्मेदार व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए आलोचना स्वीकार है, लेकिन गलत नैरेटिव बनाना ठीक नहीं उन्होंने माना कि उन्होंने आपत्ति जरूर दर्ज कराई है यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया जहां लोगों को जोड़ता है, वहीं विवाद भी खड़ा कर सकता है। एक साधारण कमेंट ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना लिया है। लोकगायक और विधायक के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।





