नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा भले ही अपने अनुमान के अनुसार प्रर्दशन न कर पई हो। लेकिन इस बार चुनाव में भाजपा के लिए ओडिशा से अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने लंबे समय के बाद ओडिशा में अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। तो वहीं ओडिशा के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार 21 साटों में से 20 सीटों पर जीत हासिल की है।
बीजद संसद ज्यादातर मामलों में भाजपा के साथ रहें थे
भाजपा ने 2024 के चुनाव में ओडिशा के राजनीति में लंबे समय से राज्य के सीएम रहे बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को सत्ता से बाहर कर दिया। और भाजपा ने ओडिशा में अपनी सरकार बना ली। लेकिन अब भाजपा को संसद में थोड़ी मुश्किलों का समना करना पड़ने वाला है। पहले भाजपा और बीजद के संबंधों के चलते बीजद सांसद ज्यादातर मामलों में भाजपा के साथ होते थे। लेकिन इस बार के चुनाव परिणाम को देखते हुए बीजद ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार के विरोध में जाने का फैसला किया है। इसको लेकर नवीन पटनायक ने अपने राज्यसभा सांसदों को अहम दिशानिर्देश दिए हैं।
बीजद सांसद अब निभाएंगे विपक्ष की भूमिका
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजद का कोई भी लोकसभा सांसद नहीं है। लेकिन राज्यसभा में पार्टी के कुल नौ राज्यसभा सदस्य है। और आज सोमवार को नवीन पटनायक ने अपने सभी नौ राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में नवीन पटनायक ने अपने सभी सांसदों को 27 जून से शुरू होने वाले राज्यसभा के सत्र के दौरान एक जीवंत और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। पटनायक ने सांसदों से कहा है कि वह संसद में राज्य के हितों से संबंधित मुद्दों को उचित तरीके से उठाए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





