back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरेली में सपा की No Entry! नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट, सांसद बर्क के घर के बाहर पुलिस तैनात

बरेली में हुई 26 सितंबर की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बरेली पीड़ितों से मिलने वाले थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई 26 सितंबर की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बरेली जाने वाला था ताकि पीड़ितों से मुलाकात कर सके, लेकिन प्रशासन ने सभी नेताओं को रोक दिया। लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को उनके घर पर ही रोक लिया गया है, जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के संभल स्थित आवास के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना अनुमति कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधि बरेली की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।

 क्या है मामला

26 सितंबर को बरेली में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद से जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर में अब शांति है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली जाकर हालात का जायजा लेना चाहता था, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में रोका गया

सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे आज 4 अक्टूबर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बरेली जाने वाले थे। लेकिन लखनऊ पुलिस ने उनके घर को चारों ओर से घेर लिया और बाहर निकलने से रोक दिया। पीजीआई थाने की ओर से उन्हें नोटिस देकर कहा गया कि बिना अनुमति बरेली जाना नियमों के खिलाफ है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के संभल स्थित घर के बाहर भी पुलिस ने घेरा डाल दिया है। उन्हें हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा गया है। पुलिस ने साफ कहा कि किसी को भी बरेली की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बरेली के जिलाधिकारी की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि बीएनएसएस की धारा 163 लागू है, जिसके तहत किसी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को सक्षम अनुमति के बिना बरेली में प्रवेश नहीं मिलेगा। आदेश में स्पष्ट है कि “जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों को जनपद की सीमा में ही रोका जाए।

 प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल थे

बरेली जाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में ये प्रमुख नेता शामिल थे, माता प्रसाद पांडे (नेता प्रतिपक्ष, यूपी विधानसभा), सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सांसद मोहिबुल्लाह, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण, सिंह ऐरन और नीरज मौर्य शामिल थे। बरेली के चार प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती है। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं एहतियातन बंद रखी गईं। नौमहला मस्जिद और आला हजरत दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी रही। दुकानदार और व्यापारी अब भी डर के माहौल में हैं, कई बाजार बंद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो स्वतंत्र हैं’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली बड़ी हार के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख Mamata Banerjee पहली...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵