back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ: ‘सरेआम लूट रही हैं एयरलाइंस’, AAP सांसद राघव चड्ढा की मांग से श्रद्धालुओं के मिल सकती है राहत

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के महंगे किराए को लेकर सवाल खड़े किए हैं और सरकार से एक्शन लेने की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इन दिनों आस्था का केंद्र बने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में धर्मावलंबियों का सैलाब उमड़ रहा है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेन खचाखच भरकर चल रही हैं। ऐसे में लोग सहूलियत बरतने के लिए फ्लाइट्स का सहारा लेते हैं जिसे लेकर आम आदमी पार्टी ने कई सवाल खड़े किए हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स का किराया आमतौर पर 5 हजार रूपये के करीब रहता है जबकि महाकुंभ के दौरान यह बढ़कर 50 हजार रूपये के भी पार पहुंच गया है। सरकार इस मामले में संज्ञान लेकर एक्शन ले।

50 हजार के पार पहुंचा फ्लाइट्स का किराया

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सवाल उठाया कि प्रयागराज जाने के लिए अधिकतम 5 हजार रूपये का किराया लगता था। जबसे महाकुंभ का आयोजन शुरू हुआ है तब से फ्लाइट्स का किराया बढ़कर 50 हजार रूपये तक पहुंच गया है। सांसद ने कहा कि सरकार को इन एयरलाइंस के लिए किराया तय करना चाहिए। एक गाइडलाइन जारी करनी चाहिए जिसमें किराया फिक्स किया गया हो। यह सरेआम लूट है जिसकी वजह से कई श्रद्धालु महाकुंभ में नही जा पा रहे हैं। 

आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही हैं एयरलाइंस- राघव चड्ढा

राधव चड्ढा ने कहा कि अगर कोई श्रद्धालु हैदराबाद या भुवनेश्वर जैसे दूरदराज इलाकों से आना चाहता है तो उसे फ्लाइट के लिए 50-60 हजार रूपये चुकाने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में इतना किराया नहीं होता है। यह तो सीधा सीधा न सिर्फ आस्था से खिलवाड़ है बल्कि धर्म की आड़ में सरेआम लूट है। राघव चड्ढा की इस मांग के बाद केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है। केंद्र ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि किराए को संतुलित रखा जाए वर्ना कार्यवाई की जा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...