back to top
41.1 C
New Delhi
Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र के कामकाज का नया केंद्र तैयार, ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगी सरकार, आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कई अहम विभाग एक ही स्थान से संचालित होंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई दशकों तक देश की नीतियों और महत्वपूर्ण निर्णयों का साक्षी रहा साउथ ब्लॉक अब अतीत की विरासत बनने की ओर है। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एक नए प्रशासनिक परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन करेंगे, जो केंद्र सरकार के कामकाज का नया केंद्र बनेगा।

इस आधुनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय जैसे अहम विभाग एक ही स्थान पर संचालित होंगे। अब तक ये सभी अलग-अलग इमारतों में कार्यरत थे। उद्घाटन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ‘सेवा तीर्थ’ के साथ-साथ ‘कर्तव्य भवन-1’ और ‘कर्तव्य भवन-2’ का भी लोकार्पण करेंगे। शाम के समय वे सेवा तीर्थ परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर इस नए प्रशासनिक अध्याय की शुरुआत का संदेश देंगे।

प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नए भवनों के लोकार्पण के साथ देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी, सुलभ और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली के उद्देश्य से विकसित किया गया है। सरकार का कहना है कि यह पहल भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को एकीकृत और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम है।

एक नए प्रशासनिक अध्याय में प्रवेश कर रहा भारत- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने 13 फरवरी 2026 की तारीख को दिल्ली के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए लिखा कि इसी दिन स्वतंत्र भारत एक नए प्रशासनिक अध्याय में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि 13 फरवरी 1931 को अंग्रेजों ने नई दिल्ली को औपनिवेशिक भारत की राजधानी घोषित किया था और अब ठीक उसी तारीख पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री कार्यालय ब्रिटिश काल के साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरित हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह बदलाव औपनिवेशिक विरासत से आगे बढ़कर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है।

[EMBED]

सेंट्रल विस्टा के तहत आधुनिक ‘कर्तव्य भवन’ तैयार

केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना के अंतर्गत अपने प्रमुख कार्यालयों को आधुनिक ढांचे में विकसित करने की पहल की है। इससे पहले कई अहम मंत्रालय और विभाग अलग-अलग इमारतों में फैले हुए थे, जिससे समन्वय में दिक्कतें, संचालन में देरी, रखरखाव का बढ़ता खर्च और कर्मचारियों के लिए सीमित सुविधाएं जैसी समस्याएं सामने आती थीं। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रमुख कार्यालयों को एक ही परिसर में समेकित करने का निर्णय लिया।

‘कर्तव्य भवन-1’ और ‘कर्तव्य भवन-2’ में अब वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कॉर्पोरेट कार्य, शिक्षा, संस्कृति, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक तथा जनजातीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इससे विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल और तेज निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित होने की उम्मीद है। दोनों परिसरों को डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय प्रणाली, सुव्यवस्थित जनसंपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत कक्ष जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य कार्यकुशलता बढ़ाना, नागरिक सहभागिता को मजबूत करना और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

चार-स्टार जीआरआईएचए मानकों के अनुरूप निर्मित इन भवनों में नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग, जल संरक्षण तंत्र, कचरा प्रबंधन प्रणाली और उच्च-प्रदर्शन वाली संरचनाएं शामिल की गई हैं, जिससे पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, उन्नत निगरानी नेटवर्क और आपातकालीन प्रतिक्रिया ढांचे जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं अधिकारियों व आगंतुकों के लिए सुरक्षित और सुगम माहौल सुनिश्चित करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵