back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NCP और शिव सेना (UBT) पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर हुई सख्त, शरद-उद्धव ने कहा- अब कभी नहीं होगी वापसी

MVA: लोकसभा चुनाव 2024 में मिली सफलता के बाद महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा के चुनाव को मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और एनडीए को बड़ा झटका दिया है। महाराष्ट्र मे कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का गठबंधन महाविकास अघाड़ी कहलाता है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस गठबंधन को बढ़त मिली है। जिससे महाविकास अघाड़ी के सहयोगी दलों में उत्साह बना हुआ है। ं

विधानसभा के चुनाव को मिलकर लड़ने का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 में मिली सफलता के बाद महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा के चुनाव को मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के गुट से अलग हुए एनसीपी अजित गुट के नेताओं के लिए शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने 15 जून 2024 को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के समय पार्टी को छोड़ने वाले नेताओं को किसी भी हाल में वापस नहीं लिया जायेगा। इससे पहले एनसीपी अजित गुट के नेताओं के एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के गुट में वापस शामिल होने की अटकले लगायी जा रही थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार और महा विकास अघाड़ी के अन्य नेताओं ने 15 जून 2024 को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पीएम का धन्यवाद करते हैं। पीएम मोदी ने जहां भी रोड शो किया, वहां विपक्षी दल ने जीत हासिल की है। 

हम महाविकास अघाड़ी के सभी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे

वहीं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा के चुनाव होंगे, सभी शहरों में बीएमसी और नगर निगम के चुनाव भी होने हैं। मतदाताओं ने जागरूकता के साथ मतदान किया है। इसको लेकर हमारी प्राथमिक बैठक हो चुकी है। हम महाविकास अघाड़ी के सभी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

महाराष्ट्र की जनता ने महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों को विजयी बनाया है

इस अवसर पर महाविकास अघाड़ी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हम महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद करने और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए एक साथ आए हैं। महाराष्ट्र की जनता ने महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। लोकसभा चुनाव 2024 में अच्छे प्रदर्शन के बाद महाविकास अघाड़ी में काफी जोश बना हुआ है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...